
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) काफी समय से अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रहा है। इस कड़ी में कंपनी ने अपनी ब्रॉडबैंड प्रोर्टफोलियो को आगे बढ़ाते हुए तीन नए प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 3जीबी डाटा 8 एमबीपीएस तक की स्पीड पर मिलेगा।
बीएसएनएल ने 349 रुपए, 399 रुपए और 499 रुपए के प्लान की घोषणा की है। हालांकि, इनमें से 349 और 399 रुपए वाले प्लान में हर दिन 2जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा 499 रुपए के प्लान में यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डाटा मिलेगा। बता दें कि बीएसएनएल के यह सभी प्लान अंडमान निकोबार सर्किल को छोड़कर पैन इंडिया लेवल पर जारी किए गए हैं।
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी प्लान में 349 रुपए का ब्रॉडबैंड प्लान सबसे सस्ता है, जिसमें यूजर्स को 2 जीबी डेटा प्रतिदिन 8 एमबीपीएस तक की स्पीड से मिलेगा। लेकिन, यह प्लान एफयूपी लिमिट के साथ आता है। लिमिट खत्म होने के बाद भी बीएसएनएल अतिरिक्त चार्ज नहीं लेगी। सिर्फ इंटरनेट की स्पीड कम होकर 1 एमबीपीएस हो जाएगी। इसे भी पढ़ें: 116 करोड़ का इंडिया! Reliance Jio, Airtel, BSNL और Vodafone Idea, देखें किस कंपनी के हो गए हैं कितने ग्राहक
इसके अलावा 349 रुपए के प्लान में यूजर्स को बीएसएनएल नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलेगी। वहीं, बीएसएनएल के 399 रुपए के प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा मिलेगा। लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 1 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलेगा। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया 168 रुपए का प्लान, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे ये लाभ
आखिर में अगर बात करें बीएसएनएल के 499 रुपए के प्लान की तो इसमें उपभोक्ताओं को 3 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके साथ ही लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 1 एमबीपीएस की स्पीड से डाटा मिलता रहेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में आप किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।





















