BSNL के इस प्लान के आगे Jio भी फेल, मिलते हैं एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/BSNL-1.jpeg

काफी समय से देश की नंबर वन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने नए प्लान की लिस्ट को आगे बढ़ाते हुए दमदार प्रीपेड प्लान पेश कर रही है। इन प्लान में बंपर डाटा और नॉन जियो नंबर पर फ्री कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स दिए जाते हैं। लेकिन, दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी जियो को तगड़ी चुनौती पेश करते हुए अपने दमदार प्लान को पेश कर रही है। जियो के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान की कैटेगरी को चुनौती देने के लिए BSNL के पास लंबी वैधता वाला 2399 रुपए की कीमत का एक प्रीपेड प्लान है जो कि कई मामले में जियो के साथ ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से आगे हैं। के मामले में जियो को काफी पीछे छोड़ रहा है।

BSNL

अगर आप एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान खरीदना चाहते हैं हम आपको यहां BSNL के एक प्रीपेड प्लान के बारे में यहां बता रहे हैं, जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ कॉल और डाटा का फायदा मिलेगा। इसके बेनिफिट्स देखने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि यह प्लान क्यों है सबसे आगे। इसे भी पढ़ें: BSNL यूजर्स ऐसे चेक करें अपना बचा हुआ बैलेंस और डाटा, आसान है तरीका

BSNL 2399 रुपए वाला प्लान

सबसे पहले बात करते हैं बीएसएनएल के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की। कंपनी का यह प्लान पैन इंडिया लेवल पर उपलब्ध है। अंडमान निकोबार और जम्मू ऐंड कश्मीर छोड़कर यह प्लान हर सर्कल में उपलब्ध होगा। यह बीएसएनएल का सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है। भारत में कोई और नेटवर्क ऑपरेटर इतनी लंबी वैलिडिटी के साथ कोई प्रीपेड प्लान ऑफर नहीं करता है।

2,399 रुपए की कीमत वाला BSNL का यह प्लान 600 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। हालांकि इस प्लान में कोई डाटा बेनिफिट नहीं मिलेगा। यानी यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो सिर्फ कॉलिंग के लिए अपना फोन इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैधता वाले रिचार्ज पसंद करते हैं। इसे भी पढ़ें: ये रहा BSNL का सबसे सस्ता प्रीपेड Mobile Plan, 14GB डाटा, फ्री कॉलिंग और बहुत कुछ

सबसे लंबी वैलिडिटी वाला यह प्लान 250 मिनट की डेली FUP लिमिट के साथ आता है। इसका मतलब है कि पूरे 600 दिनों में यूजर्स को कुल 1,50,000 कॉलिंग मिनट का लाभ मिलेगा। कॉल की FUP लिमिट खत्म होने के बाद आप 1 रुपए प्रति मिनट लॉकल कॉल पर और 1.3 रुपए एसटीडी कॉल पर देना होगा। इसके अलावा यूजर को इस प्लान में हर दिन 100 SMS दिए जाएंगे।