
सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (lunar eclipse) भारत और दुनिया के कुछ हिस्सों में लगने वाला है। आपको बता दें कि साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 यानी आज होगा और अगला 14 मार्च 2025 को लगेगा। यानी पूरे तीन साल बाद lunar eclipse दिखाई देगा। अगर आपको भी ग्रहण के समय की जानकारी नहीं है तो हम हम आपको इस आर्टिकल में Chandra Grahan 2022 Date और Time की जानकारी देने वाले हैं। साथ ही आपको यह बताएंगे कि भारत समेत lunar eclipse 2022 भारत में सबसे पहले किस शहर में देखा जा सकेगा।
भारत में इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण
भारत में चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा और इस दिन कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2022) और गुरु नानक देव जी की जयंती (Guru Nanak Dev Birthday) भी है। वैसे तो Partial lunar eclipse की शुरुआत 2.39 pm पर शुरू होगा। लेकिन, देश में चंद्रग्रहण की शुरुआत शाम 4:55 मिनट से होगी होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी चंदग्रहण का समय लगभग 46 मिनट का होगा। वहीं, देश में सबसे पहले ग्राहण रूणाचल प्रदेश के ईटानगर में दिखाई देगा।
On November 8, 2022, the Moon will pass into Earth’s shadow and turn red. This will be the last total lunar eclipse for about 3 years, so be sure to check it out if it’s visible in your area.
Learn more: https://t.co/zetjapudzV pic.twitter.com/PJ0AuQrfEC
— NASA Moon (@NASAMoon) October 27, 2022
भारत में इन शहरों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
8 नवंबर 2022 को भारत में चंद्रग्रहण पूर्वी भागों में दिखाई देगा। वहीं, बाकी हिस्सों में आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारत में पटना, रांची, कोलकाता, सिलीगुड़ी और गुवाहाटी में चंद्रग्रहण साफ तौर पर दिखाई देगा। आपको बता दें कि कुछ जगह में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, वहीं कहीं पर आंशिक चंद्र ग्रहण ( Partial Lunar Eclipse) होगा।
भारत के अलावा इन देशों में दिखाई देगा ग्राण
भारत के साथ ही पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों के अलावा, एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर ( बीजिंग, सिडनी, मेलबर्न, जकार्ता, वाशिंगटन डीसी, सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिलिस, शिकागो, मैक्सिको सिटी, कनाडा, ब्राजील, टोक्यो, मनीला और काठमांडू)के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोगों को चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। इस बात की जानकारी PTI को खगोल वैज्ञानिक देबी प्रसाद दुआरी ने दी है।
Nasa की वेबसाइट के अनुसार चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा संरेखित हो जाते हैं जिससे चंद्रमा पृथ्वी की छाया में चला जाता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में, पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया के सबसे गहरे हिस्से में पड़ता है, जिसे अम्ब्रा कहा जाता है। अक्सर चंद्रमा लाल रंग का जाता है और इस घटना के कारण चंद्र ग्रहण को कभी-कभी “ब्लड मून्स” कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण 2022: कैसे देखें
इस शानदार अलौकिक दृश्य को बिना किसी महंगे डिवाइस के देखा जा सकता है। यदि रात में चंद्रमा स्पष्ट हो तो आकाश की ओर देखें तो यह साफ दिखाई देगा। यहां तक कि शहरों में रहने वालों को भी ग्रहण का बेहतरीन नजारा ले सकते हैं। इसके अलावा लोग इसे देखने के लिए किसी दूरबीन का उपयोग भी कर सकते हैं।













