15 हजार से कम के 5जी फोन हुए महंगे! इन सस्ते स्मार्टफोंस का रेट बढ़ा

महंगाई की मार मोबाइल फोन पर भी पड़ी है। इंडियन मोबाइल कंपनी लावा इंटरनेशनल ने अपने दो सस्ते 5जी स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Lava Bold N1 5G और Lava Bold 2 5G फोन की कीमतें बढ़ा दी है। दोनों 15 हजार से कम के 5जी फोन हैं जिन्हें खरीदने के लिए अब एक्स्ट्रा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लावा बोल्ड एन1 और बोल्ड एन2 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Lava Bold N1 5G प्राइस
लावा बोल्ड एन1 5जी फोन 12,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। इस मोबाइल में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। अब इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है जिसके बाद Bold N1 5G प्राइस 13,999 रुपये हो गया है। यह सस्ता 5जी फोन शॉपिंग साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे Champagne Gold और Royal Blue कलर में खरीदा जा सकता है।
Lava Bold 2 5G प्राइस
यह 15 हजार से कम का 5जी फोन 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। लावा बोल्ड 2 5जी में भी 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है। इस मोबाइल की कीमत में कंपनी की ओर से 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। प्राइस हाइक के बाद Lava Bold 2 को खरीदने के लिए 15,499 रुपये चुकाने पड़ेंगे। यह 5जी स्मार्टफोन Midnight Black और Feather White कलर में शॉॅपिंग साइट अमेजन पर नए रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।
Lava Bold N1 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड एन1 5जी फोन Unisoc T765 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.1गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस सस्ते 5जी फोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 6जीबी वचुर्अल रैम में 6जीबी फिजिकल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (6जीबी+6जीबी) देती है।
Lava Bold N1 5G स्मार्टफोन में 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75-इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जिसपर 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है। लावा बोल्ड एन1 में 30FPS पर 4K Video रिकॉर्ड की जा सकती है।
पावर बैकअप के लिए यह लावा का सस्ता मोबाइल 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसे तेजी से चार्ज करने के लिए 10वॉट फास्ट चार्जिंग दी गई है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए Lava Bold N1 5G फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक फीचर मौजूद है। यह IP54 रेटिंग सपोर्ट करता है जो मोबाइल को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करती है।
Lava Bold 2 5G स्पेसिफिकेशन्स
लावा बोल्ड 2 5जी फोन MediaTek Dimensity 7060 प्रोसेसर पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस मोबाइल में भी एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की पावर (6जीबी+6जीबी) देती है।
इसमें LPDDR5 RAM लगी है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने में मदद करती है। फोटोग्राफी के लिए लावा बोल्ड 2 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल Sony IMX752 मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस सस्ते 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Lava Bold 2 5G फोन में पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 5000एमएएच बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह स्मार्टफोन 13 घंटे 17 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। ये वाला लावा 5जी फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो AMOLED पैनल पर बनी है।