सबसे सस्ता 5G Flip फोन! इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ इंडिया में लॉन्च होगा Nova Flip 5G

Join Us icon

मुड़ने वाले मोबाइल्स की बात आती है तो सीधा 50 हजार रुपये तक का प्राइस टैग ही दिमाग में आता है। फ्लिप और फोल्ड फोन प्रीमियम सेग्मेंट में ही लाए जाते हैं जिनका प्राइस भी हाई होता है। लेकिन अब इंडिया में नया 5G Flip Phone आ रहा है जिसकी 20 से 30 हजार रुपये के बीच देखने को मिल सकती है। यह कमाल Ai+ Nova Flip 5G कर सकता है जो 9 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा।

Ai+ ने पहले ही बता दिया था ​कि वह आने वाली 9 अप्रैल को भारत में Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G फोन लॉन्च करेगी। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि इन दोनों स्मार्टफोंस के साथ ब्रांड का पहला फोल्डेबल मोबाइल Nova Flip 5G भी लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से हालांकि स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हमारा अनुमान है कि एआई+ इसे मिड बजट सेग्मेंट में ही लेकर आएगी और इसका प्राइस 30,999 रुपये तक रखा जा सकता है। यानी इस इंडिया में बिकने वाला सबसे सस्ता ​5जी फ्लिप फोन बन सकता है।

सबसे पहले स्क्रीन की ही बात करें तो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार Ai+ Nova Flip 5G फोन को 6.78-इंच की मेन डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM और 1200nits का सपोर्ट दिया जा सकता है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मोबाइल की थिकनेस सिर्फ 7.2mm होगी और वजन 193 ग्राम होगा।

एआई+ का नोवा फ्लिप 5जी फोन MediaTek Dimensity 7300X प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 700K+ AnTuTu स्कोर अचीव कर सकता है। बताते चलें कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड आधारित ब्रांड के ही nxtQ OS पर लाया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Ai+ Nova Flip 5G के बैक पैनल पर सेकेंडरी स्क्रीन के साइड में ही डुअल रियर कैमरा सेटअप लगाया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर भी शामिल रहेगा। फोन को फोल्ड करके इसी कैमरा से सेल्फी भी खींची जा सकेगा। वहीं मेन डिस्प्ले पर उपरी ओर 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर भी मिलेगा।

नोवा फ्लिप 5जी फोन को पावर बैकअप के लिए 4,325mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। मोबाइल की चार्जिंग कैपेसिटी अभी सामने नहीं आई है। Ai+ Nova Flip 5G प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कल अनविल हो जाएगी। कंपनी दोपहर 12 बजे फोन लॉन्च ईवेंट आयोजित कर रही है जिसे ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

Ai+ Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो ये दोनों मोबाइल nxtQ प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे। कंपनी इन्हें लो बजट सेग्मेंट में लेकर आएगी और नोवा 2 की शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है। ब्रांड की ओर से बताया गया है कि फोटोग्राफी के लिए इनमें 50-मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा। नोवा 2 में 8-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और नोवा 2 अल्ट्रा में 13-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। ये दोनों ही वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन वाले स्मार्टफोन होंगे और Ai+ Nova 2 Ultra के बैक पैनल पर कलरफुल लाइट्स मिल सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here