
Cheapest 5G Smartphone on Amazon India in 2022 : 5G कनेक्टिविटी के लिए अब प्रीमियम स्मर्टफोन ख़रीदने की ज़रूरत नहीं है। स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनियां इन दिनों अफोर्डेबल क़ीमत में फ़ीचर पैक 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर रही है। भारत में भले ही अभी आधिकारिक तौर पर 5G नेटवर्क की शुरुआत नहीं हुई है लेकिन मार्केट में कई स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन फ्यूचर रेडी स्मार्टफ़ोन है जो फ़ास्ट इंटरनेट स्पीड सपोर्ट के साथ आते हैं। अगर आप भी 5G स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए 2022 में मौजूद सस्ते और दमदार 5G स्मार्टफ़ोन की लिस्ट लेकर आएंगे। ये सभी स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon India से ख़रीद सकते हैं।
Cheapest 5G Smartphone on Amazon India in 2022
Realme 9 5G
Realme 9 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 810 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही रियलमी के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन में B&W पोर्टेट कैमरा और मैक्रो लेंस भी दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी और डुअल मोड 5G सपोर्ट दिया गया है।
Samsung Galaxy M33
Samsung Galaxy M33 स्मार्टफोन में ऑक्ट कोर Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है, जो कि 5G के 12 बैंड सपोर्ट करता है। सैमसंग के इस फोन में 6.6-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full-HD+ (1,080×2,400 पिक्सल) है। सैमसंग के इस फोन की डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। Samsung Galaxy M33 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग के इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy M33 स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित OneUI 4 पर रन करता है।
Moto G71 5G
Motorola का यह स्मार्टफोन 5G के 13 बैंड सपोर्ट करता है। Moto G71 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा 50MP + 8MP + 2MP सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 16MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। Moto G71 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W TurboCharge फास्ट चार्जिंग सलूशन दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है।
OnePlus Nord CE 2 5G
OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन में 6.43-इंच का FHD+ (90Hz) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वनप्लस का यह फोन Mediatek Dimensity 900 5G SoC के साथ पेश किया गया है। OnePlus Nord CE 2 स्मार्टफोन की मोटाई 7.8mm और फोन का वजन 173 ग्राम है। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर रन करता है। वनप्लस का कहना है कि इस फोन को दो साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच के अपडेट मिलेंगे।
iQOO Z6 5G
iQOO Z6 5G स्मार्टफोन हमारी लिस्ट में एक और पावरफुल और अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। आइकू का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया गया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.5-इंच का IPS FHD+ डिस्प्ले दिया है। इस फोन में 50MP रियर कैमरा सेंसर दिया है। iQOO Z6 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में 5-लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। अगर आप कम क़ीमत में 5G और गेमिंग स्मार्टफ़ोन ख़रीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो iQOO Z6 5G बेस्ट चॉइस हो सकती है।
Cheapest 5G Smartphone on Amazon India in 2022 :
Redmi Note 11 Pro+
Oppo F21 Pro 5G
Realme 9 Pro+ 5G
Oppo Reno7 5G


















