Covaxin या Covishield, ऐसे चुनें अपने पसंद की वैक्सीन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/04/Corona-Vaccine-.jpeg

पूरे विश्व के साथ भारत में तबाही मचाने वाले Corona पर लगाम लगाने के लिए इंडिया में इस साल जनवरी में अपने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की थी। वहीं, सरकार ने कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए हाल ही में केंद्र सरकार ने ऐलान किया था कि कल यानी 1 मई से देश में 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए गुरुवार से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। इस बार बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए आप वैक्सीन नहीं लगा पाएंगे। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो हम इस आर्टिकल में आपको रजिस्ट्रेशन के स्टेप-बाए-स्टेप जानाकी देंगे। वहीं, साथ ही में आपको बताएंगे कि आप कैसे यह चुन सकते हैं कि आपको कौनसी वैक्सीन लगानी है।

दरअसल, शुरुआती ट्रायल के नतीजों के आधार पर दो वैक्‍सीन को अप्रूवल मिला था। इसमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की Covishield (ऑक्‍सफर्ड-अस्‍त्राजेनेका डिवेलप्‍ड) और भारत बायोटेक की Covaxin को शामिल हैं। हालांकि, दोनों ही वैक्सीन असरदार हैं। आइए आगे आपको पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।

गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने पर सिस्टम ‘अकाउंट डिटेल’ दिखाई जाएगी, जिसके बाद आपको उस हॉस्पिटल या कोविड वैक्सीन सेंटर का चुनाव करना होगा। सेंटर का चुनाव करते हुए आप अपनी पसंद की वैक्सीन को चुन सकते हैं।

गूगल से ली गई प्रतिरूपक फोटो

पहली डोज Covishield की और दूसरी Covaxin की ले सकते हैं?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि गलती से भी ऐसा नहीं करना चाहिए। दोनों टीके अलग-अलग हैं और शरीर के इम्‍युन रेस्‍पांस पर उनका असर भी अलग-अलग। इसलिए टीकाकरण के दौरान आपको एक ही वैक्‍सीन के फुल डोज लगने होंगे।
अगर दोनों डोज अलग-अलग वैक्‍सीन की हुईं तो शरीर पर उसका बेहद बुरा असर हो सकता है, इसके अलावा कोविड से प्रोटेक्‍शन भी नहीं मिलेगी। इसलिए यह हमेशा सुनिश्चित करें कि पहला और दूसरा टीका एक ही कंपनी का लगे।