भारत में लॉन्च से पहले CMF Phone 2 Pro का डिजाइन आया सामने, देखें क्या है खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/cmf-phone-2-pro-design-teased-india-launch.jpg
Highlights

CMF Phone 2 Pro भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है, इसके साथ ही CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी पेश किए जाएंगे। यह पहली बार है जब CMF सब-ब्रांड में “Pro” नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसा पिछले महीने Nothing Phone (3a) Pro के साथ हुआ था। वहीं, ब्रांड द्वारा जारी किया गया लेटेस्ट प्रमोशनल क्लिप एक बार फिर से CMF Phone 2 Pro के डिजाइन की झलक दिखाता है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

CMF Phone 2 Pro डिजाइन टीज

CMF Phone 2 Pro के नए टीजर में फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है। यह फोन पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो कि पिछले मॉडल CMF Phone 1 के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा। फरवरी में लीक हुई स्केची इमेजेस में इसके बैक पैनल का डिजाइन दिखाया गया था, जो कि कस्टमाइजेबल हो सकता है। CMF Phone 2 Pro को भी अन्य CMF/Nothing प्रोडक्ट्स की तरह Flipkart के जरिए सेल जाएगा।

CMF Phone 2 Pro को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है और यह IMEI डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बता दें कि CMF Phone 1 की शुरुआती कीमत ₹15,999 थी। जैसा कि पहले बताया गया है, अन्य CMF प्रोडक्ट्स जैसे Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी फोन के साथ आगामी लॉन्च इवेंट में पेश किए जाएंगे।