
CMF Phone 2 Pro 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इस नए मोबाइल को भारत और ग्लोबल लेवल पर नए ऑडियो प्रोडक्ट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी लगातार फोन के हार्डवेयर डिटेल्स और फीचर्स को टीज कर रही है। इससे पहले चिपसेट, ट्रिपल कैमरा और डिजाइन की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, अब लॉन्च से पहले CMF Phone 2 Pro की भारत में कीमत और मेमोरी से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। जिसके बारे में आप आगे देख सकते हैं।
CMF Phone 2 Pro की भारत में कीमत (लीक)
- सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिप्सटर योगेश बरार द्वारा किए जा रहे दावे के अनुसार, CMF Phone 2 Pro दो मेमोरी आप्शन 8GB + 128GB और 8GB + 256GB में उपलब्ध होगा। इसकी तुलना में CMF Phone 1 6GB/128GB और 8GB/128GB में लॉन्च हुआ था।
- लीक के मुताबिक CMF Phone 2 Pro के बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये तय की जा सकती है। जबकि 256GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये हो सकती है। हालांकि कीमत की जानकारी में उतार चढाव देखने को मिल सकता है।
- अगर बात करें CMF Phone 1 की तो यह 15,999 रुपये और 17,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में अंतर (CMF Phone 2 Pro से) ‘Pro’ नाम को ध्यान में रखते हुए है।
- CMF Phone 2 Pro के लॉन्च के समय ग्राहकों को 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
- हार्डवेयर की जानकारी से पता चलता है कि, CMF Phone 2 Pro फोन 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के Android सुरक्षा पैच के साथ आएगा।
- डिवाइस में युजेर्स को LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगा। जो Nothing OS 3.1 पर चलेगा।
- यह आगामी फोन आपको 4 कलर आप्शन में मिलने की संभावना है। ब्रांड के टीजर इमेज में पहले से ही डुअल-टोन फिनिश के साथ ऑरेंज और वाइट शेड्स दिखाई दे रहे हैं।
- इसमें एक नया मैक्रो कैमरा अटैचमेंट होगा। इसका मतलब यह हो सकता है कि CMF फोन की कस्टमाइजेबिलिटी को सिर्फ बैक कवर से आगे बढ़ा सकता है।
CMF Phone 2 Pro की अब तक सामने आई डिटेल्स
- CMF Phone 2 Pro के MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट द्वारा संचालित होने की पुष्टि हो चुकी है। याद दिला दें कि CMF Phone 1 Dimensity 7300 के साथ आया था।
- हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर होगा। इसकी तुलना करने के लिए CMF Phone 1 में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा दिया गया है।
- आगामी फोन में Nothing Phone (3a) सीरीज में मिलने वाला Essential Space (Essential Key) फीचर मिलेगा। बता दें, यह एक AI-संचालित हब है इसे ब्रांड “सेकंड मेमोरी” कहता है।
- फिलहाल डिस्प्ले या उसके साइज से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फोन को लेकर की गई पुष्टि से यह बात साफ है कि, इस डिवाइस में बड़ा और ब्राइट डिस्प्ले होगा।
बताते चलें कि CMF Phone 2 Pro की लॉन्चिंग के साथ CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी 28 अप्रैल को लॉन्च हो रहे हैं। इस हैंडसेट को ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकेंगे।













