भारत में लॉन्च से पहले CMF Phone 2 Pro का डिजाइन आया सामने, देखें क्या है खास

Join Us icon
Highlights

  • CMF Phone 2 Pro के टीजर वीडियो में इसके रियर पैनल डिजाइन की झलक देखने को मिली है।
  • इस स्मार्टफोन में नया सिल्वर/ग्रे कलर ऑप्शन देखने को मिल सकता है।
  • CMF Phone 2 Pro में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।

CMF Phone 2 Pro भारत में 28 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है, इसके साथ ही CMF Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी पेश किए जाएंगे। यह पहली बार है जब CMF सब-ब्रांड में “Pro” नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसा पिछले महीने Nothing Phone (3a) Pro के साथ हुआ था। वहीं, ब्रांड द्वारा जारी किया गया लेटेस्ट प्रमोशनल क्लिप एक बार फिर से CMF Phone 2 Pro के डिजाइन की झलक दिखाता है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

CMF Phone 2 Pro डिजाइन टीज

  • CMF ने एक्स प्लेटफार्म पर एक नया टीजर वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें फोन सिल्वर/ग्रे कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। इसका डिजाइन टेक्सचर्ड मार्बल-जैसा नजर आता है।

  • इस टीजर में एक बार फिर वही स्क्रू दिखाई देता है जो CMF Phone 1 में भी उसी जगह पर मौजूद था। फोन के बैक पैनल पर “CMF by Nothing” की ब्रांडिंग भी नजर आती है।
  • डिवाइस का डिजाइन बॉक्सी चेसिस जैसा है और नीचे की ओर स्पीकर वेंट भी दिखाई देता है।
  • Nothing के CEO Akis Evangelidis ने X पर कहा कि CMF Phone 2 Pro एक “बेहतर हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस” देगा।

CMF Phone 2 Pro के नए टीजर में फिलहाल इतनी ही जानकारी सामने आई है। यह फोन पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जो कि पिछले मॉडल CMF Phone 1 के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा। फरवरी में लीक हुई स्केची इमेजेस में इसके बैक पैनल का डिजाइन दिखाया गया था, जो कि कस्टमाइजेबल हो सकता है। CMF Phone 2 Pro को भी अन्य CMF/Nothing प्रोडक्ट्स की तरह Flipkart के जरिए सेल जाएगा।

CMF Phone 2 Pro को पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है और यह IMEI डेटाबेस पर भी देखा जा चुका है। हालांकि अभी तक इसकी कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बता दें कि CMF Phone 1 की शुरुआती कीमत ₹15,999 थी। जैसा कि पहले बताया गया है, अन्य CMF प्रोडक्ट्स जैसे Buds 2, Buds 2a और Buds 2 Plus भी फोन के साथ आगामी लॉन्च इवेंट में पेश किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here