50 ट्रिपल कैमरा और 8जीबी रैम वाले फोन की सेल शुरू, कीमत 20 हजार से कम

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/cmf-phone-2-pro-sale-india-price-offer-details.jpg

CMF ब्रांड का पहला ‘Pro’ स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro कुछ दिन पहले लॉन्च हुआ था और आज यानी 5 मई से यह भारत में पहली सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन CMF Phone 1 का अपग्रेडेड वर्जन है और इसमें कैमरा, डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर जैसे कई मामलों में शानदार सुधार देखने को मिलते हैं। आइए, आगे आपको डिवाइस की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

CMF Phone 2 Pro कीमत और सेल ऑफर्स

वैरियंट कीमत
8GB + 128GB 18,999 रुपये
8GB + 256GB 20,999 रुपये

CMF Phone 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन में 6.77-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 480Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है, जो इसे डायरेक्ट सनलाइट में भी आसानी से इस्तेमाल करने लायक बनाती है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और Panda Glass की प्रोटेक्शन भी दी गई है।

प्रोसेसर: फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसमें चार Cortex A78 परफॉर्मेंस कोर (2.5GHz) और चार Cortex A55 एफिशिएंसी कोर (2.0GHz) हैं। यह वही आर्किटेक्चर है जो CMF Phone 1 में भी था, लेकिन इसमें बेहतर पावर मैनेजमेंट और थर्मल परफॉर्मेंस दिया गया है।

कैमरा: फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (EIS के साथ), 50MP का टेलीफोटो लेंस (2x ऑप्टिकल जूम) और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा है।

बैटरी: CMF Phone 2 Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अच्छी बात ये है कि इंडियन मॉडल के साथ चार्जर बॉक्स में ही मिलेगा।

सॉफ्टवेयर: फोन में Android 15 बेस्ड Nothing OS 3.2 दिया गया है। कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है।

अन्य फीचर्स: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP54 रेटिंग (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस), और 2TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें एक खास AI-पावर्ड Essential Key फीचर भी दिया गया है, जो नोट्स और ऑडियो सेविंग के लिए काम आता है।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors