
Nothing की CMF ब्रांड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर नए प्रोडक्ट के लॉन्च का टीज किया है। इससे पहले, ब्रांड ने Pokemon इमेजेस का इस्तेमाल कर कई प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के संकेत दिए थे। हालांकि, डिवाइस का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है, लेकिन यह CMF Phone 2 हो सकता है। Flipkart पर डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे फोन के भारतीय लॉन्च की पुष्टि होती है।
नया CMF डिवाइस हुआ टीज
- टीजर में पीछे की तरफ ओवल-शेप कैमरा मॉड्यूल डिजाइन दिखाई दे रहा है। डिवाइस में CMF का सिग्नेचर ऑरेंज कलर देखा जा सकता है।
In search of the perfect shot.
Coming soon. pic.twitter.com/tEbBVUB6UX
— CMF by Nothing (@cmfbynothing) April 3, 2025
- पोस्ट में “In Search of the Perfect Shot” कैप्शन दिया गया है, जिससे साफ होता है कि टीजर क्लिप डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन की ओर इशारा कर रही है।
- Flipkart लैंडिंग पेज पर वही इमेज स्टैटिक फॉर्म में मौजूद है, लेकिन अभी तक CMF Phone 2 का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
- दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने ऑनलाइन लीक हुई कथित लाइव इमेज और ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर के डिजाइन में समानता देखी जा सकती है।
- लीक हुई इमेज में दो बड़े कैमरा रिंग्स अलग-अलग प्लेस किए गए थे, जिनके चारों ओर कोई बॉर्डर या केसिंग नहीं थी। इसके अलावा एक और कैमरा सेंसर ओवल-शेप मॉड्यूल में LED फ्लैश के साथ रखा गया था, जो टीजर में दिखाए गए डिजाइन से मेल खाता है।

डिवाइस के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, जो CMF Phone 2 हो सकता है, लेकिन चूंकि टीजर आने शुरू हो गए हैं, इसलिए हमें जल्द ही और जानकारी मिलने की उम्मीद है।
संभावित CMF Phone 2 की लीक हुई लाइव इमेज में वही व्हील और स्क्रू प्लेसमेंट देखा गया, जो पहले CMF Phone 1 में था। इससे यह संभावना बनती है कि Phone 1 की एक्सेसरीज इसके सक्सेसर के साथ भी कम्पैटिबल हो सकती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि CMF Phone 2 एक कॉम्पैक्ट डिवाइस के रूप में लॉन्च हो सकता है।
CMF Phone 2 को कथित तौर पर BIS और IMEI सर्टिफिकेशन मिल गए हैं। फोन के अलावा, ब्रांड एक नया नेकबैंड इयरफोन, एक स्मार्टवॉच और TWS ईयरबड्स भी पेश कर सकता है।












