CMF Phone 3 Pro लॉन्च से पहले लीक, Snapdragon 7s Gen 4 और बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/CMF-Phone-2-Pro-camera-chipset-specs-confirmed.jpg

Nothing के सब-ब्रांड CMF का अगला स्मार्टफोन CMF Phone 3 Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। यह पिछले साल आए CMF Phone 2 Pro का सक्सेसर होगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक डिवाइस को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर हीं की है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं, जिससे इसके बड़े अपग्रेड्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी CMF Phone 3 Pro के प्रोसेसर में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। यह कंपनी के पिछले ट्रेंड से अलग होगा, क्योंकि CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर लगा है। ऐसे में नया मॉडल परफॉरमेंस के मामले में बेहतर साबित हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो CMF Phone 3 Pro का लुक पिछले मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है, लेकिन रियर पैनल पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक स्केच के अनुसार फ्लैश की पोजिशन बदली जा सकती है और तीसरा कैमरा सेंसर बाकी दो वर्टिकल कैमरों से थोड़ा अलग प्लेस किया जा सकता है।

बैटरी के मामले में भी CMF Phone 3 Pro फोन में अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब 5,090mAh की टाइपिकल बैटरी दी जा सकती है, जबकि मार्केटिंग कैपेसिटी 5,400mAh से 5,500mAh के बीच हो सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जो पिछले मॉडल के 33W चार्जिंग से बेहतर हो सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो CMF Phone 3 Pro में AMOLED पैनल दिया जा सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2392 पिक्सल हो सकता है। स्क्रीन में सेंटर पंच-होल कटआउट मिलने की संभावना है। वहीं, इस बार फोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है, जो पिछले मॉडल के प्लास्टिक फ्रेम की तुलना में ज्यादा प्रीमियम फील दे सकता है। वहीं, डिस्प्ले साइज की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अपकमिंग CMF Phone 3 Pro को बेहतर डिजाइन, दमदार बैटरी और नए Snapdragon प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके बारे में और जानकारियां मिलने के बाद ही हम आपको सही सुझाव दे पाएंगे। जबकि पिछले मॉडल के पैटर्न को देखें तो यह कम कीमत में यूनिक अनुभव दे सकता है। यदि आप आने वाले दिनों में कुछ अलग दिखने वाला डिवाइस लेने की सोच रहें हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।