CMF Phone 3 Pro का इंतजार होगा लंबा! इंडिया लॉन्च टाइमलाइन आई सामने, फैंस को होगी निराशा

Join Us icon

Nothing के सब-ब्रांड CMF ने पिछले साल अप्रैल महीने में CMF Phone 2 Pro इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस मोबाइल का सक्सेसर CMF Phone 3 Pro लाने की तैयारी कर रही है। एक ओर जहां लोगों को लग रहा था कि इस बार भी सीएमएफ 3 प्रो साल की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल, मई, जून के दौरान भारत में दस्तक दे देगा। वहीं अब नए लीक में सामने आया है कि नए CMF Phone के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

CMF Phone 3 Pro इंडिया लॉन्च टाइमलाइन सा​मने आई है और इसे देखकर ब्रांड के फैंस को ​थोड़ी निराशा हो सकती है। खबर है कि यह स्मार्टफोन अगस्त या सितंबर महीने में भारत में लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से हालांकि अभी सीएमएफ फोन 3 प्रो से जुड़ी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह मोबाइल लॉन्च टाइमलाइन टिपस्टर गैजेट्सडाटा द्वारा शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि CMF Phone 3 Pro अगले दो महीने तक इंडिया में लॉन्च नहीं होगा।

टिपस्टर के अनुसार सीएमएफ फोन 3 प्रो साल की तीसरी तिमाही में लाया जाएगा। वहीं लीक में रोचक बात यह भी जोड़ दी गई है कि कंपनी इसे जून या जुलाई में लॉन्च नहीं करेगी और नए फोन के लिए अगस्त या फिर सितंबर तक का इंतजार करना पड़ सकता है। देखा जाए तो इससे पहले वाले CMF Phone 2 Pro को बाजार में आए हुए 1 साल से भी अधिक का समय बीत चुका है।

CMF Phone 3 Pro स्पेसिफिकेशन्स

सीएमएफ फोन 3 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह मोबाइल क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह सीपीयू हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord CE6 ​सहित vivo T5 Pro और Moto Edge 70 Fusion में दिया गया है।

CMF Phone 2 Pro india price sale offers
CMF Phone 2 Pro

लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए सीएमएफ फोन 3 प्रो में 5400mAh या फिर 5500mAh बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेज से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह स्मार्टफोन मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा और इसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली OLED स्क्रीन देखने को मिल सकती है।

CMF Phone 3 Pro 5G फोन में ट्रिपल रियर ​कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह मोबाइल 120x digital zoom सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग 5जी फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

CMF Phone 2 Pro डिटेल

सीएमएफ फोन 2 प्रो की बात करें तो यह मोबाइल 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7300 Pro पर लाया गया था। स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में इस फोन का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 12 घंटे 38 मिनट आ चुका है।

CMF Phone 2 Pro

CMF Phone 2 Pro में 6.77 इंच का फुलएचडी+ फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले लगी है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 3000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल टेलीस्कोप लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। इस फोन में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 फीचर्स मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here