हो गया खुलासा अगले साल लॉन्च होंगे नोकिया के फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/nokia-d1c.jpg

पिछले कुछ माह से नोकिया फोन को लेकर चर्चा जोरों पर है लेकिन अब तक यह पक्का नहीं हो पाया था कि कंपनी अपने फोन कब तक लॉन्च करेगी। हालांकि कुछ सुर्खियां आई थीं जिनमें कहा गया था कि नोकिया के फोन अगले साल एमडब्ल्यूसी के दौरान प्रदर्शित हो सकते हैं। परंतु अब यह बात साफ हो गया है कि फिनलैंड के इस कंपनी के फोन अगले साल 2017 में उपलब्ध होंगे। इस बार कंपनी ने खबर की पु​ष्टी कर दी है। यह खबर एक स्लाइड फीचर के माध्यम से आई है जहां कंपनी ने निवेशकों द्वारा कैपिटल मार्केट डे इवेंट पर एक प्रजेंटेशन दिया गया है।

जीएसएम अरीना पर दी गई जानकारी के अनुसार खास बात यह कही जा सकती है कि नोकिया खुद से अपने फोन का निर्माण नहीं कर रहा है बल्कि कंपनी सिर्फ ब्रांड और पेटेंट आॅनर की तरह कार्य करेगी। नोकिया के इन फोंस का निर्माण एचएमडी ग्लोबल द्वारा किया जाएगा। एचएमडी ग्लोबल नोकिया के ब्रांड और पेटेंट के साथ ही फॉक्सकॉन के अनुसंधान एवं विकास और विनिर्माण प्रक्रिया के साथ कार्य करेगी। एचएमडी ग्लोबल के साथ नोकिया ने 10 सालों का अनुबंध किया है जिसके तहत कंपनी सभी फोन टैबलेट और डिवाइस का निर्माण इसके द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि एचएमडी ग्लोबल फॉक्सकॉन की ही सब्सिडियरी कंपनी है।

फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017)

हालांकि इसके पहले खबर दी गई थी कि नोकिया साल 2017 में फरवरी में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान अपने नए फोन का प्रदर्शन कर सकता है लेकिन इस बारे में अ​ब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट एशिया पेसेफिक मोबाइल डिवाइस सीईओर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया की साझेदार कंपनी एचएमडी ग्लोबल की योजना साल 2016 के अंत में दो नए फोन प्रोडक्ट लॉन्च करने की है लेकिन इस बारे में नोकिया के सीईओ राजीव सूरी द्वारा अभी तक यह स्पष्ट बयान नहीं आया है।

अब नहीं होगा रिलांयस जियो का कूपन कोड हैक

हाल में नोकिया के एक नए मॉडल डी1सी की जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार इस फोन में 5.2-इंच और 5.5-इंच का हाई ​डेफिनेशन स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल को रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।

हाल में इस फोन को एंटूटू बेंचमार्क पर लिस्ट किया गया था जहां नोकिया डी1सी स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां थीं। लिस्ट किए गए फोन क अनुसार इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 पर पेश किया जा सकता है और फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी होने की उम्मीद है। फोन को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया जा सकता है।

इससे पहले नोकिया डी1सी स्मार्टफोन एचएमडी कंपनी द्वारा गीकबेंच पर लिस्ट किया
था। जहां इसका सिंगलकोर परफॉर्मेंस से लेकर मल्टीकोर परफॉर्मेंस तक को टेस्ट किया गया है। सिंगलकोर पर इस यह फोन 628 तक का स्कोर पाने मेंं सफल रहा जबकि मल्टीकोर पर इसका स्कोर 3229 तक का था।