
इसी साल अगस्त माह में कूल प्ले 6 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली टेक कंपनी कूलपैड ने अब इस फोन का एक ओर वर्ज़न बाजार में उतार दिया है। कूलपैड की ओर से अब चीनी मार्केट में कूल प्ले 6सी स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। चीनी बाजार में इस फोन की कीमत 849 युआन रखी गई है जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 8,300 रुपये है। चीनी में यह फोन 25 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा तथा फिलहाल इस फोन के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं
कॉर्बन ने लॉन्च किया के9 स्मार्ट सेल्फी, 8-एमपी सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत है बेहद ही कम
कूलपैड कूल प्ले 6सी की बात करें तो इस फोन की मुख्य यूएसपी इसका डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है। कंपनी की ओर से इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाले 8-मेगापिक्सल और 5-मेगापिक्सल के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का कैमरा आॅटो फोकस, पीडीएएफ और ब्यूटी फिल्टर जैसे फीचर्स से लैस है।
एलजी ने लॉन्च किया 8-इंच की स्क्रीन वाला टैबलेट, 7,400एमएएच का पावर बैकअप देता है यह टैब
कूल प्ले 6सी में 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है । यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 एंडरॉयड आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन
कूलपैड का यह फोन डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही कूलपैड कूल प्ले 6सी के होम बटन पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,500एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।





















