
2020 में आई कोविड 19 महामारी का अंत करने के लिए भारत में वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। इस अच्छी खबर के आते ही करोड़ों लोगों के दिलों में बस एक ही सवाल है कि उन्हें टीका कब लगेगा? इसके अलावा Covid 19 महामारी के वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने को-विन (Co-WIN) ऐप लॉन्च करने की बात कही है। लेकिन, इस बीच ऐप की ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर को-विन नाम के कई फेक ऐप्स दिख रहे हैं, जिसे लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है।
सरकारी ने किया अलर्ट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद Co-WIN ऐप्स को डाउनलोड ना करें। ये फर्जी ऐप्स हैं, जो आपकी पर्सनल जानकारी चोरी कर सकते हैं।

जल्दबाजी न पड़ जाए महंगी
Coronavirus की वैक्सीन लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों का एक ग्रुप सक्रिय हो गया है। यह लोग फेक ऐप और कॉल व मैसेज कर लोगों से ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए जब तक सरकार की ओर से किसी प्रकार की कोई ऑफिशियल जानकारी न आए तो ऐसे किसी भी फर्जी ऐप पर अपनी डिटेल्स न भरें। सरकार ने कहा है कि कोविन नाम के किसी भी ऐप को डाउनलोड न करें। ऐप लॉन्च करते समय इसकी जानकारी दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: 5500 रुपए के चालान से बचाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, ऐसे करें HSRP अप्लाई

क्या है Co-WIN ऐप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीनेशन का प्रोसेसर को आसान बनाने के लिए Co-WIN ऐप को बनाया है। इसकी मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी। ऐप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन करा चुके लोगों का डाटा सुरक्षित रख पाएगी। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही लोगों का वैक्सीनेशन लगाई जाएगी। इसे भी पढ़ें: इन 5 स्टेप्स में जानें आपका Aadhaar card असली है या नकली?
ये रहा रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस
-फिलहाल यह ऐप इन्स्टॉल करने के लिए किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है। लेकिन, लॉन्चिंग के बाद इसके रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस कुछ इस तरह की होगी।
-ऐप पर रजिस्ट्रेशन के दौरान अपने मोबाइल नंबर की जानकारी भी देनी होगी।
-Co-WIN की ऑफिशियल वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो और आईडी की जरूरत होगी।
-आईडी में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पेंशन जैसे दस्तावेज का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
-रजिस्ट्रेशन होते ही SMS के जरिए वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और जगह दी आपको बताई जाएगी।





















