
Covid Booster Dose in India : कोरोना वायरस ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है। देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आज कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान का आज महत्वपूर्ण दिन है। देशभर में आज 10 जनवरी 2022 से हेल्थकेयर वर्कर्स, बुजुर्गों को वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जाएगी। कोरोना की वैक्सीन की तीसरी डोज़ उन्हीं बुजुर्गों को लगाई जाएगी जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। यहां हम आपको तीसरी डोज़ किसे लगेगी, कितने समय बाद लगेगी समेंत सभी सवालों से जुड़े सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश के बारे में डीटेल में बता रहे हैं।
Covid Booster Dose in India

वैक्सीन की तीसरी डोज़ कब से लगेगी?
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को तीसरे डोज़ यानी प्रीक्यूशन डोज़ का ऐलान किया था। देश में आज 10 जनवरी से सभी हेल्थ वर्कर, कोरोना फ्रंटलाइन वॉरियर और 60 साल के अधिक उम्र के बुजुर्गों (गंभीर बीमार) को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज़ लगाई जाएगी।
तीसरी डोज़ में कौन-सी वैक्सीन लगेगी?
वैक्सीन की तीसरी डोज़ में वहीं वैक्सीन लगाई लगाई जाएगी जिसकी पहले दो डोज़ लगाई गई हैं। अगर आपको पहले कोविशील्ड वैक्सीन लगी है तो तीसरी डोज़ भी आपको कोविशील्ड की ही लगाई जाएगी।
क्या तीसरी डोज़ के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा?
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ तीसरी डोज़ के लिए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होगी। कोविन ऐप पर तीसरी डोज़ के लिए फ़ीचर को एड कर दिया गया है। यह फ़ीचर उनके लिए है जो तीसरी डोज़ के लिए योग्य हैं। कोरोना की तीसरी डोज़ लगवाने के योग्य लोग सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर सीधे जाकर या अपॉइंटमेंट लेकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
दूसरी डोज़ के कितने दिन बाद तीसरी डोज़ ले सकते हैं?
60 से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो किसी बीमारी से ग्रसित हैं वे तीसरी डोज़ लगवा सकते हैं। हालाँकि फ़िलहाल उन्हीं लोगों की तीसरी डोज़ लगाई जा रही हैं जो 9 महीने पहले दूसरी डोज़ ले चुके हैं। यह भी पढ़ें : Oppo A36 स्मार्टफोन Snapdragon 680, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
कौन-कौन सी बीमारियां को शामिल किया गया है?
तीसरी डोज़ के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 20 गंभीर बीमारियों को शामिल किया है, जिनें डायबिटीज, किडनी से जुड़ी बीमारियां, श्वास से जुड़ी बीमारियां, कार्डियोवस्कुलर डिजीज, स्टेमसेल ट्रांसप्लांट, कैंसर, सिरोसिस, सिकल सेल डिजीज, स्टेरायड या इम्युनोसप्रेसेंट जैसी बीमारियाँ शामिल हैं। वहीं एसिड अटैक से पीड़ित, अधिक दिव्यांग, देखने और सुनने में असमर्थ दिव्यांग, दो साल से गंभीर श्वास की बीमारी से ग्रसित लोग भी तीसरी डोज़ लगवा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K50 सीरीज को कंपनी ने किया टीज, Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट, 120W चार्जिंग से होंगे लैस


















