
online Covid 19 vaccine scam : कोरोना संक्रमण के संकट के बीच देश में इसके खिलाफ सबसे बड़ी वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में सभी लोगों को वैक्सीन लगे इसके लिए केंद्र सरकार ने एक एकीकृत वेबसाइट और ऐप्लिकेशन तैयार किया है। कोरोना की वैक्सीन के लिए पहले लोगों को CoWin प्लेटफॉर्म (वेबसाइट या ऐप) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। लेकिन अब इससे जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आने लगे हैं। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस और इंडियन इमर्जेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) मिलकर लोगों को फर्जी CoWin वैक्सीन रजिस्ट्रेशन ऐप और वेबसाइट को लेकर सतर्क कर ही है। इनके लिंक SMS के ज़रिए शेयर किए जा रहे हैं। देश में वैक्सीन की शॉर्टेज है, लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के चक्कर में इस तरह के फर्जीवाड़े का शिकार बन रहे हैं। यहां हम आपको कुछ फ़र्ज़ी ऐप्स और वेबसाइट की लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनसे आपको बचना चाहिए।
online Covid 19 vaccine scam
स्मार्टफ़ोन पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए APK फाइल डाउनलोड न करें
अगर आपको भी वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए SMS पर APK फाइल का लिंक मिल रहा है तो यह फ़र्ज़ी ऐप हो सकती है जिसमें कई तरह के मालवेयर हो सकते हैं। इस तरह के मैसेज में में आए लिंक से ज़रिए ऐप डाउनलोड करने पर आपके स्मार्टफ़ोन पर हैकर्स अटैक कर जारी जानकारी जैसे – बैंकिंग पासवर्ड, फ़ोटोज़ और दूसरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में स्मार्टफोन्स पर ऐप आधिकारिक ऐप स्टोर के ज़रिए ही करें। बता दें कि एंड्रॉयड यूज़र्स Google Play Store और iOS यूजर्स को Apple App स्टोर से ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना चाहिए। यहां हम आपको फर्जी ऐप्स की लिस्ट शेयर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : फ्री कोरोना वैक्सीन वाले लिंक से रहें सावधान, हैकर्स भेज रहे मैसेज
- Covid-19.apk
- Vaci__Regis.apk
- MyVaccin_v2.apk
- Cov-Regis.apk
- Vccin-Apply.apk
वैक्सीनेशन के लिए शेयर हो रहे ये फ़र्ज़ी लिंक
फ़र्ज़ी ऐप के साथ-साथ कोरोना वैक्सीन के लिए फ़र्ज़ी वेबसाइट लिंक भी ऑनलाइन शेयर हो रहे हैं। इन लिंक के ज़रिए हैकर्स यूज़र्स की पर्सनल डिटेल ले रहे हैं, जिसमें आधार से लेकर फ़ोन नंबर नाम जैसी अहम जानकारियां है।
- https://app.preprod.co-vin.in/login
- https://selfregistration.preprod.co-vin.in
- http://tiny.cc/COVID-VACCINE
- https://selfregistration.sit.co-vin.in
कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ़ CoWin प्लेटफॉर्म पर ही करें। कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए ज़्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।





















