
इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Crayon Motors ने भारत में नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Crayon Envy लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चार कलर ऑप्शन – व्हाइट, ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में पेश किया गया है। Crayon Motors का इलेक्ट्रिक स्कूटर Envy के नाम से पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 64,000 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में ज्यादा स्पेस वाला बूट और की-लेस स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। Crayon Envy भारत में 100 से भी ज्यादा रिटेल लोकेशन पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250-Watt BLDC मोटर दिया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 25kmph है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अलग अलग वेरिएंट्स में आता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज की बात करें तो सिंगल चार्ज में 160KM तक की रेंज मिलती है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने के लिए लिए ड्राइवर को लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।
Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150mm की ग्राउंड क्लीरियंस मिलती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के मोटर और कंट्रोलर में 24-महीने की वारंटी मिलती है। मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई फीचर्स मिलते हैं, जैसे जियो टैगिंग, स्पीडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग और मोबाइल चार्जिंग। इसके साथ ही इस स्कूटर में रिवर्स असिस्ट ऑप्शन भी मिलता है।
Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिज़ाइन की बात करें तो यह शानदार है। इसमें डुअल हेडलाइट का ऑप्शन भी दिया गया है। इस स्कूटर की बिल्ट क्वालिटी मज़बूत है और इसकी सीटिंग भी काफ़ी कंफ़रटेबल है। Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को Crayon Motors ने इन-हाउस रिसर्च और डेवलेपमेंट टीम ने बिल्ड किया है। कंपनी के डायरेक्टर मयंक जैन का कहना है कि यह फ्यूचरिस्टिक, प्रोग्रेसिव और स्टायलिश स्कूटर छोटी दूरी के लिए बेस्ट पॉल्यूशन फ्री ऑप्शन है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 30 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जानें क्या होंगी खूबियां
Crayon Motors ने कई सारे फाइनेंसिंग कंपनी जैसे Bajaj Finserv, Manappuram Finance, Kotak Mahindra Bank, Zest Money, ShopSe, और Paytail जैसी फाइनेंसिंग कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। ताकी ग्राहक आसानी से इलेक्ट्रिक स्कूटर को फाइनेंस करवा पाएं। यह भी पढ़ें : Vivo X Note स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां























