Ration Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (2025), जानें फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/ration-card-1.jpg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने राजधानी की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा की है। इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना रखा गया है, जिसके तहत दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना, उनके जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें सामाजिक-आर्थिक मजबूती प्रदान करना है। इस योजना से लाखों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है, खासकर वे महिलाएं जो आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं और जिनके परिवार की मंथली आय लिमिटेड है।

हालांकि, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो गरीबी रेखा (BPL) के तहत आती हैं और जिनके पास वैध बीपीएल राशन कार्ड (BPL Card) है। इसका मतलब यह है कि केवल वे महिलाएं जो सरकार द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा के मानदंडों को पूरा करती हैं, इस योजना के तहत ₹2500 की सहायता प्राप्त कर सकेंगी। इसी को देखते हुए आज हम आपको दिल्ली में राशन कार्ड (Ration Card) यानी बीपीएल कार्ड (BPL Card) ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बना सकते हैं इसकी जानकारी देने वाले हैं।

दिल्ली राशन कार्ड 2025

दस्तावेज दिल्ली राशन कार्ड
स्थान दिल्ली (केंद्र शासित प्रदेश)
पात्रता दिल्ली के निवासी
उद्देश्य रियायती दरों पर खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति
संबंधित प्राधिकरण खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का विभाग
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड
आधिकारिक पोर्टल nfs.delhigovt.nic.in

 

दिल्ली में राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

सरकारी लाभ प्राप्त करने के लिए दिल्ली में राशन कार्ड बनवाना आवश्यक है। राशन कार्ड के माध्यम से नागरिकों को सब्सिडी दरों पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं। नीचे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन करने की प्रक्रिया दी गई है: हालांकि, अभी सरकार ने नए राशन कार्ड के आवेदन लेना शुरू नहीं किया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट nfs.delhigovt.nic.in जाएं।

स्टेप 2- इसके बाद नई राशन कार्ड आवेदन ऑप्शन “Apply for Ration Card” सिलेक्ट कर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद नाम, पता, परिवार के सदस्यों का विवरण और अन्य जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4- फिर आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि स्कैन करके अपने दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5- फॉर्म भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6- रसीद प्राप्त करें – आवेदन जमा करने के बाद रसीद डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

स्टेप 1- सबसे पहले अपने क्षेत्र के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दफ्तर (निकटतम राशन कार्यालय) में जाएं।

स्टेप 2- आवेदन पत्र प्राप्त करें – राशन कार्ड आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।

स्टेप 3- फॉर्म भरें – सभी आवश्यक विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

स्टेप 4- आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें – पहचान पत्र, पते का प्रमाण, परिवार के सदस्यों की जानकारी आदि संलग्न करें।

स्टेप 5- फॉर्म जमा करें – भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करें।

स्टेप 6- रसीद प्राप्त करें – आवेदन जमा करने के बाद प्राप्त रसीद को सुरक्षित रखें।

जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आय प्रमाण पत्र
  4. परिवार के सदस्यों की जानकारी
  5. पासपोर्ट साइज फोटो

दिल्ली में राशन कार्ड के प्रकार

दिल्ली सरकार नागरिकों की आर्थिक स्थिति और आय के आधार पर विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है। इससे जरूरतमंद परिवारों को सब्सिडी दरों पर खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हैं।

सवाल-जवाब (FAQ)

BPL कार्ड क्या है?

बीपीएल राशन कार्ड दिल्ली में गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले नागरिकों को रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा देता है। इसके लिए शहरी क्षेत्र में निवास और वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम होना जरूरी है। आवेदन खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट या नजदीकी क्षेत्रीय कार्यालय में किया जा सकता है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ती दरों पर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

दिल्ली में कितने अधिक राशन कार्ड धारक हैं?

राजधानी में वर्तमान में 17.41 लाख से अधिक लोग राशन कार्ड धारक हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सभी कार्डधारकों के पास बायोमेट्रिक आधारित स्मार्ट राशन कार्ड हैं। हालांकि, 2013 के बाद से सत्यापन प्रक्रिया न होने के कारण नए राशन कार्ड जारी नहीं हो सके।

राशन कार्ड सूची कैसे देखें?

राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

राशन कार्ड की स्थिति ऑनलाइन कैसे जांचें?