Drishyam 2 जल्द OTT पर होगी रिलीज: रिपोर्ट

Join Us icon

काफी समय से सुस्त पड़ा बॉलीवुड फिल्मों का कारोबार फिर चलने लगा है। वहीं, हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई Drishyam 2 को हर दिन दर्शकों की ओर से अच्छा व शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। साथ ही फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, अक्षय खन्ना सहित सभी कलाकारों की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट को लेकर भी दर्शकों की मांग तेज होती जा रही है। अगर आप भी इस फिल्म को ओटीटी पर देखने का मन बना रहे हैं तो आइए आगे आपको इस आर्टिकल में यह जानकारी देते हैं कि इसे कब और कहां पर स्ट्रीम किया जा सकेगा।

इस ओटीटी पर रिलीज होगी Drishyam 2

दृश्यम 2 के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर हैं दर्शकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Drishyam 2 के सभी डिजीटल राइट्स अमेजन प्राइम ने खरीद लिए हैं। यानी यह तो साफ हो गया है कि Prime Video पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म सिनेमाघरों में अपने 6 हफ्ते बाद यानी 25 दिसंबर के आस-पास रिलीज हो सकती है। हालांकि, अभी ऑफिशियल तौर पर इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

गौरतलब है कि Drishyam 2 भी कई दूसरी हिंदी फिल्म की तरह ही साउथ की फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म का ओरिजनल वर्जन Drishyam 2 अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल हैं और इसे मलयालम भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल के साथ देख सकते हैं। वहीं, अगर बात करें अजय देवगन की फिल्म Drishyam 2 की तो इसे अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का पहले पार्ट दृश्यम साल 2015 में रिलीज किया गया था, जिसे उस समय भी दर्शकों का बखूबी प्यार मिलता था। इसलिए इसके दूसरे पार्ट का इंतजार भी दर्शकों को काफी समय से था।

अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें पुराने स्टोरी को ही आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। यह एक सस्पेंस और थ्रिलर से लैस फिल्म है जो कि सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब मनोरंजन भी कर रही है। आपको याद दिला दें कि निशिकांत कामत का साल 2020 में निधन होने के बाद इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here