Free में घर या दुकान के बाहर लगवाएं इस कंपनी का EV चार्जिंग स्टेशन, कमाएं पैसे!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/09/eBikgo-charging-station.jpg

eBikeGo ने कुछ समय पहले भारतीय बाजार में अपनी नई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged को लॉन्च किया था। आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से सजे इस बाइक को दो वेरिएंट G1 और G1+ में पेश किया गया था। वहीं, अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह पूरे देश में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी। इसके लिए कंपनी ने एक अनोखा ऑफर पेश किया है। दरअसल, कंपनी आम लोगों को उनके दुकान या मकान के बाहर मुफ्त में चार्जिंग स्टेशन लगाकर एक्स्ट्रा इनकम कमाने का मौका देगी।

eBikeGo के चार्जिंग स्टेशन

दरअसल, eBikeGo ने अपने eBikeGo Charge को पोर्टेबल बनाया है। इसे आराम से ऐसी किसी भी दीवार पर आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। वहीं,eBikeGo का चार्जर 3.3 kW तक के आउटपुट के साथ 16-amp यूनिट का होगा, जिसमें तीन-पिन पावर सॉकेट, चार्ज की स्थिति को दर्शाने के लिए LED लाइट और इसमें वाई-फाई और RFID कार्यक्षमता होगी। इसे भी पढ़ें: इस कंपनी के Electric Scooters ने किया कमाल, 320 KM का सफर तय कर दुनिया के सबसे ऊंचे EV charging station पर पहुंचे

इसके अलावा eBikeGo का कहना है कि वह इन IoT- सक्षम EV चार्जर को स्थापित करेगा – जिसका उपयोग टू या थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने के लिए किया जा सकेगा। साथ ही कंपनी प्रत्येक 500 मीटर पर एक चार्जिंग नेटवर्क लगाने की प्लानिंग कर रही है, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर चला रहे राइडर को रेंज की चिंता खत्म हो सके।

eBikeGo देशभर में 1 लाख से अधिक चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार करना चाहती है। इसलिए कंपनी मुफ्त में रेजिडेंशियल अपार्टमेंट, होस्टल या दुकान के बाहर अपने चार्जिंग स्टेशन को फिट करेगी। ऐसे में यदि आपकी दुकान या मकान के बाहर जगह है, तो आप भी मुफ्त में इस चार्जिंग स्टेशन को लगवाकर कमाई कर सकते हैं। हालांकि, अभी इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है कि उपभोक्ता कंपनी का चार्जिंग स्टेशन अपने घर या दुकान के बाहर कैसे लगा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Electric Scooters की दुनिया में खलबली मचाने आ रहे Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जानें कब होंगे लॉन्च

eBikeGo Rugged की कीमत

eBikeGo ने अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged को दो वेरिएंट में पेश किया है। Rugged G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की क़ीमत 79,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और Rugged G1 + की कीमत 99,999 रुपये है। Rugged G1 में सिंगल बैटरी पैक और Rugged G1+ में दो बैटरी पैक मिलती हैं। इन दोनों स्कूटर पर केंद्र सरकार FAME II के तहत सब्सिडी भी ऑफर करेगी। जैसा कि हमने बताया कि इन दोनों पर राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी। Rugged स्कूटर के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rugged.bike पर जा कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन के लिए 499 रुपये चार्ज लगेगा। रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने पर 499 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत के सभी शहरों से बुक किया जा सकता है।