
E Vehicle यानी electric vehicle का चलन अब इंडिया में भी तेजी पकड़ रहा है। ई-कार, ई-बाइक और ई-स्कूटर से लेकर ई-साइकिल तक को पसंद करने वाले लोगों के गिनती भारत में भी बढ़ रही है। इंडियन यूजर्स की जरूरतों को समझते हुए इन दिनों इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स के लॉन्च तेजी पकड़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में फिटनेस प्रेमी और साइकलिंग के शौकिन्स के लिए भारतीय कंपनी TI Cycles ने Montra ब्रांड के तहत Montra City Unplugged नाम के साथ अपनी नई Electric Cycle इंडिया में लॉन्च की है।
Montra City Unplugged को कंपनी की ओर से 27,269 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह प्राइस बाजार में मौजूद E-bicycle बनाने वाले प्रतिद्वंदी ब्रांड्स की तुलना में अधिक किफायती है। इस साइकिल को Green और Orange शेड फ्रेम कलर में खरीदा जा सकता है। यहां आपको बता दें कि एक औसत ई-साइकिल को बैटरी पर चलाने का खर्चा महज़ 7 पैसा प्रति मिनट तक आता है तथा साथ ही यह कॉर्बन कन्सम्प्शन को भी कम करने में सहायक है। यह भी पढ़ें : MG Motor ने अपकमिंग ASTOR से उठाया पर्दा, एडवांस AI टेक्नोलॉजी से लैस SUV का Creta और Seltos से होगा मुकाबला
Montra City Unplugged की स्पेसिफिकेशन्स
लेटेस्ट ई-साइकिल में पैडल के साथ-साथ थ्रॉटल की सुविधा भी दी गई है जिसे जब मर्जी जरूरत पड़ने पर दोनों मोड्स में स्वीच किया जा सकता है। डुअल मोड के जरिये यह आसानी ने मैनुअल और इलेक्ट्रिक मोड पर जंप कर सकती है। कंपनी की ओर से इसे अलॉय फ्रेम पर बनाया गया है जिसके चलते साइकिल का वजन कम है। वहीं साइकिल में मौजूद बैटरी को हैंडल और पैडल के बीच फ्रेम में फिट किया गया है जो लुक को भी अटरेक्टिव बनाए रखती है।
Montra City Unplugged को ईको, क्रूज़ और स्पोर्ट तीन मोड्स पर पैडलिंग मोड्स पर चलाया जा सकता है। इस साइकिल में 36-Hole 135/150 (36V-250W-BLDC) मोटर और 5.8Ah 36V Li-Ion बैटरी दी गई है, जिनकी मदद से साइकिल को सिंगल चार्ज में 25 किलोमीटर पर नॉनस्टॉप चलाया जा सकता है। वहीं पैडलिंग के साथ यह माइलेज़ 30 किलोमीटर की हो जाती है। साइकिल बैटरी को सिर्फ 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।






















