लॉन्च से पहले जानें सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के बारे में सबकुछ, लॉन्च डेट, प्राइस और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/12/Samsung-Galaxy-S9-render_5-741x420.jpg

जैसा कि मालूम है हर साल सैमसंग अपने एस सीरीज में एक फोन लॉन्च करता है यह कंपनी का फ्लैगशिप सीरीज है। हालांकि पिछले कुछ सालों से कंपनी इस सीरीज में दो फोन लॉन्च कर करी है।पिछले साल भी गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को उतारा गया था।वहीं अभी नया साल शुरू नहीं हुआ है लेकिन सैमसंग के नए फ्लैगशिप फोन की चर्चा जोरों पर है। पिछले कुछ माह में सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस के कई लीक आ चुके हैं। वहीं हाल में इन फोंस के लॉन्च डेट की भी जानकारी आ गई है। आगे हमने सैमसंग गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी हैं।

लॉन्च की तारीख
सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। कंपनी नेन्यू यॉर्क में एक इवेंट के माध्यम से इन फोंस का प्रदर्शन किया था। इस बार गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस थोड़ा पहले लॉन्च हो सकते हैं। ब्लूमबर्ग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन फोंस को कंपनी फरवरी के अंत तक प्रदर्शित कर सकती है। रिपोर्ट में जिक्र है कि बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्न्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक एक दिन पहले इन दोनों फोंस से पर्दा उठाया जा सकता है।मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 26 फरवरी से शुरू है और 1 मार्च को खत्म होगा। ऐसे में 25 फरवरी को ही इनसे पर्दा उठा सकती हैं। इसके लिए कंपनी बार्सिलोना में ही इवेंट करेगी। वहीं मार्च से ये फोन सेल के लिए जा सकते हैं। जनवरी में लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 5, 5.99-इंच की बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ होगा डुअल रियर कैमरा

डिजाइन
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के साथ कंपनी ने बेज़ल लेस डिसप्ले की शुरुआत की थी और नए गैलेक्सी एस9 में भी आपको यही डिजाइन देखने को मिलेगा। हाल में जो जानकारी आई है उसके अनुसार पिछले पैनल में हार्टरेट सेंसर और फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। हालांकि डिजाइन में एक अंतर है। फिंगरप्रिंट सेंसर नीचे की ओर दिया गया है जो कि पिछले बार पास में दिया गया था और यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा था। दूसरे गैलेक्सी एस सीरीज के फोन की तरह गैलेक्सी एस9 भी ग्लास का होगा।वहीं यह फोन भी आईपी67 सर्टिफाइड हो सकता है जैसा कि गैलेक्सी एस8 में देखने को मिला था। वहीं हाल में एक खबर आई थी जिसमें दावा किया गया था इस बार आइरिस स्कैनर ज्यादा बेहतर होगा। कंपनी 3एमपी के आइरिस स्कैनर का उपयोग कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 आपको 5.65—इंच की 18.5:9 रेशियो वाली क्यूएचडी+ स्क्रीन देखने को मिल सकती है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 2960 x 1440 पिक्सल होने की उममीद है और कंपनी इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन कर सकती है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले के साथ ही आपको डुअल कर्व्ड स्क्रीन देखने को मिलेगा। गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9+ में मुख्य रूप से स्क्रीन साइज का ही अंतर देखने को मिलेगा। गूगल पिक्सल 2 रिव्यू: छोटा डिसप्ले, बड़ा परफॉर्मेंस

हार्डवेयर सॉफ्टवेयर

फोन के बारे में अब तक आए लीक के अनुसार गैलेक्सी एस9 में आपको 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसमें 4जीबी रैम हो सकती है। हालांकि आशा है कि कंपनी इसे 128जीबी मॉडल में भी भारत में पेश करे जो 6जीबी रैम मैमोरी वाला हो सकता है। गैलेक्सी एस8 की तरह ही सैमसंग गैलेक्सी एस9 को भी दो चिपसेट मॉडल में पेश किया जा सकता है। कंपनी इसे एक्सनोस 9810 चिपसेट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पेश किया जा सकता है। इन फोंस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकता जो टचविज यूआई आधारित होंगे।

नेटवर्क व कनेक्टिविटी

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस दोहरे सिम सपोर्ट में होंगे। वहीं इनमें आपको हार्टरेट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।हालांकि कहा जा रहा था कि कंपनी इस बार 3.5एमएम आॅडियो जैक को हटा सकती है जो रेंडर इमेज आए हैं उनमें स्पष्ट तौर पर 3.5एमएम आॅडियो जैक दिख रहा है। पावर बैकअप के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस प्राइस इन इंडिया
सैमसंग गैलेक्सी एस9 की शुरुआती कीमत 60,000 रुपये तक होने की उम्मीद है। जबकि कंपनी गैलेक्सी एस9 प्लस को 70,000 रुपये के बजट में पेश कर सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल सैमसंग गैलेक्सी एस9
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.65 इंच (14.35 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन क्यूएचडी+ (2960 x 1440 पिक्सल), 18.5:9 आसपेक्ट रेशियो, बेज़ल लेस डिसप्ले
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5
स्क्रीन टाइप सुपर एमोलेड
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल एक्सनोस 9810/क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
प्रोसेसर 2.8गीगाहट्र्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर माली-जी71 एमपी20- ईएमईए/एड्रीनो 630
मैमोरी
रैम 4जीबी/6जीबी
इंटरनल मैमेरी 64जीबी/128जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 12-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी8.0(ओरियो)
यूआई टजविज़
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 147.6 x 68.7 x 8.4एमएम
वज़न
कलर मिडनाइड ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्ल्यू, मैपल गोल्ड

*गौरतलब हे कि सैमसंग गैलेक्सी एस9 के सारे स्पेसिफिकेशन अभी लीक के आधार पर अनुमानित है। लॉन्च होने पर अलग हो सकते हैं।