
ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर एक्साइटल ने कुछ दिन पहले अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आई थी जहां कंपनी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 32 इंच की टीवी फ्री दे रही है। स्मार्ट टीवी विद स्मार्ट वाई-फाई नाम से लॉन्च किए गए इस प्लान में आपको 999 रुपये का मंथली भुगतान करना होता है, जिसमें ग्राहकों को 32-इंच का फ्रेमलैस स्मार्ट एलईडी टीवी, 6 ओटीटी ऐप्स और 300 लाइव टीवी चैनल्स के साथ आपको 300 एमबीपीएस स्पीड की डाटा स्पीड मिलती है। हालांकि यह प्लान कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था लेकिन कंपनी ने इसकी अवधि June 2023 तक बढ़ा दी है।
Excitel का कहना है कि “Smart TV with Smart Wi-Fi प्लान को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए प्लान की लास्ट डेट को बढ़ाया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि अभी तक उन्होंने 1,000 TV सेट्स को इस स्पेशल ऑफर के तहत सेल किया है।”
डिटेल में जानें प्लान मे मिलने वाले बेनिफिट्स
999 रुपये वाले स्मार्ट टीवी विद स्मार्ट वाई-फाई प्लान में आपको ये बेनिफिट्स तभी मिलते हैं जब आप इसे सालाना सब्सक्रिप्शन लेते हैं। यानी आपको एक साल के लिए इस प्लान चुनना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी ने साफ कर दिया है कि इसके साथ इंस्टॉलेशन का प्राइस और एडिशनल राउटर की कीमत नहीं ली जाएगी। यानी के आपको सिर्फ मंथली शुल्क ही चुकाना होगा।
इन फीचर्स से लैस है स्मार्ट टीवी: रही बात प्लान में मिलने वाले टीवी की तो इस 32 इंच के फ्रेमलेस स्मार्ट एलईडी टीवी एक एचडी रेडी डिसप्ले से लैस है। वहीं, इस टीवी में 10Wx2 स्पीकर, एचडीएमआई, यूएसबी, एवी पोर्ट, 512 एमबी रैम + 4 जीबी रोम, एंडरॉयड 9.0 सपोर्ट से लैस है। इतना ही नहीं टीवी पर 1 साल की ऑन-साइट वारंटी मिलती है।
फ्री ओटीटी ऐप्स: स्मार्ट वाई-फाई प्लान के साथ स्मार्ट टीवी में 6 ओटीटी चैनल भी शामिल हैं। इन ओटीटी में ऑल्ट बालाजी, हंगामा प्ले, हंगामा म्यूजिक, शेमारू, एपिक ऑन और प्लेबॉक्स टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही प्लान में 300+ लाइव टीवी चैनल भी मिल रहे हैं। इतना ही नहीं इसमें 300एमबीपीएस की हाई-स्पीड के साथ इंटरनेट मिलेगा। है।
एक्साइटल के सीओओ, वरुण पसरीचा ने प्लान लॉन्च पर जानकारी देते हुए कहा कि “आज की पीढ़ी बहुत कम उम्र से ही इंटरनेट एक्सेस और आसानी से उपलब्ध मनोरंजन कंटेंट को देख रही है। उनका कहना है कि एक्साइटल में हाई-स्पीड इंटरनेट की पेशकश करने वाली घरेलू इंटरनेट कंपनी के रूप में, हम हमेशा दिल्ली-एनसीआर में उपयोगकर्ताओं के लिए एक बेहतर ऑप्शन की पेशकश करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।”
जियो और एयरटेल के पास भी इस कीमत में ब्रॉडबैंड प्लान
एक्साइटल के अलावा जियोफाइबर और एयरटेल एक्स्ट्रीम भी 999 रुपये के प्लान ऑफर करती हैं। अगर बात करें जियो के प्लान की तो 999 रुपये वाले प्लान में 150एमबीपीएस की स्पीड में डाटा 550+ टीवी चैनल, सेटअफ बॉक्स और 12 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
दूसरी ओर एयरटेल 999 रुपये वाले प्लान में भी ओटीटी ऐप्स का एक्सेस, 200एमबीपीएस की स्पीड में डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में एयरटेल थैंक्स ऐप का भी लाभ दिया जा रहा है।












