
जनवरी के शुरुआत में ही खबर आई थी कि ओपो जल्द ही भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी थी लेकिन 91मोबाइल्स पर हमने एक खबर छापी थी जिसमें ओपो के1 का जिक्र किया गया था। वहीं आज कंपनी ने इस बात की पुष्टी कर दी है। 6 फरवरी को ओपो के1 भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने ओपो के1 की जानकारी ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है लेकिन भारत में नए ऑनलाइन नियम के अनुसार कोई भी चीज अब ऑनलाइन एक्सक्लूसिव नहीं हो सकता। ऐसे में आशा कर सकते हैं कि ओपो के1 फ्लिपकार्ट के अलावा दूसरे ऑनलाइन स्टोर व ऑफलाइन चैनल्स पर भी आएगा।
जहां तक ओपो के1 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। पंरतु पिछले साल अक्टूअर में यह फोन चीन में लॉन्च हुआ था ऐसे में आशा है कि वही फोन भारत में भी आएगा। ओपो के1 में आपको 6.4-इंच की 2340 x 1080 पिक्सल रेजल्यूशन वाली फुल एचडी+ एमोलेड स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसमें वाटर ड्रॉप नॉच दिया गया है। एक्सक्लूसिव: 12 फरवरी को लॉन्च होगा शाओमी रेडमी नोट 7, यह रहा ऑफिशियल इनवाइट
ओपो के1 क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए एड्रीनो 512जीपीयू है। यह फोन 4जीबी और 6जीबी की रैम मैमोरी के साथ है और इसमें 64जीबी व 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। फोन में मैमारी कार्ड सपोर्ट है। एक्सक्लूसिव: वीवो वी15 प्रो की प्री-बुकिंग होगी 15 फरवरी से शुरू, 32-एमपी सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ होगा लॉन्च
ओपो के1 में 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जो कि नॉच पर उपलब्ध है। वहीं रियर कैमरा 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का है। पावर बैकअप के लिए ओपो के1 में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह फोन 17,990 रुपये में लॉन्च हो सकता है।



















