
इस साल जुलाई में Vivo ने Z सीरीज की शुरुआत की थी। इसके तहत सबसे पहले ज़ेड1 प्रो को पेश किया गया था। जेड़ सीरीज को कंपनी ने खास तौर से से ऑफलाइन स्टोर के लिए पेश किया था। वहीं बाद में वीवो ने इसका अपग्रेड संस्करण Z1x को पेश किया। इस फोन को भारतीय बाजार में सितंबर में लॉन्च किया गया था और यह भी फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध हुआ। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट आधारित इस फोन को लेकर काफी चर्चा थी और 15,000 रुपये के बजट में इसे बेहतरीन फोन माना गया। वहीं वीवो फैंस के लिए अच्छी खबर है कि जल्द ही कंपनी Vivo Z1x को ऑफलाइन स्टोर पर भी पेश करने वाली है। 91मोबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।
इस बारे में नाम न बताने की शर्त पर वीवो के एक अधिकारी ने हमें जानकारी दी कि “शाओमी की तर्ज पर बहुत पहले से ही वीवो ज़ेड सीरीज के फोन को ऑफलाइन स्टोर के लिए लॉन्च करने की बात चल रही थी लेकिन अब जाकर यह सफल हुआ है। इसके तहत सबसे पहले Vivo Z1x को पेश किया जाएगा। कंपनी इसका 8जीबी रैम वाला मॉडल लाने वाली है। यही वजह है कि इस रेंज में पहले से उपलब्ध वीवो एस1 की कीमत में कटौती की है।” इसे भी पढे़ं: 6जीबी रैम वाले Vivo S1 की कीमत में हुई भारी कटौती, जानें क्या है नया प्राइस
उन्होंने कहा कि “ऑफलाइन में अब तक सिर्फ 6जीबी रैम वाला मॉडल 64जीबी और 128जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है लेकिन ऑफलाइन में कंपनी कम रेंज में 8जीबी मैमोरी वाला मॉडल को पेश किया जाएगा।” इसे भी पढे़ं: Samsung Galaxy A91 की फुल स्पेसिफिकेशन्स लीक, 8 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 के साथ होगी 45w 4500mAh बैटरी
वीवो ज़ेड1 एक्स के स्पेसिफिकेशन
जहां तक Vivo Z1x के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन में आपको 6.38 इंच की 1080 x 2340 पिक्सल रेजल्यूशन वाली स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन में ”यू” शेप वाली वाटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी जिसे कंपनी ने हैलो नॉच का नाम दिया है। फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसे भी पढे़ं: 8 जीबी रैम वाला Vivo V15 Pro हुआ 3000 रुपये सस्ता, इसमें है ट्रिपल रियर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और कंपनी ने Sony IMX582 सेंसर का उपयोग किया है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो वाइड-एंगल सपोर्ट करता है। फोन का तीसरा सेंसर 2-मेगापिक्सल और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। Vivo Z1x में सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो 10 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 616 जीपीयू मौजूद है। डुअल सिम आधारित Vivo Z1x में 4जी एलटीई सपोर्ट है। बेसिक कनेक्टिविटी के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 22.5वॉट फ्लैशचार्ज तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने इसमें यूएसबी टाइप सी दिया है।




















