
Facebook का इस्तेमाल इंडिया के लगभग हर घर में होता है। फेसबुक पसर्नल और प्रोफेशनल दोनों चीजों में काम आ रही है। अरबों की कीमत वाली यह कंपनी कई बार विभिन्न तरह के विवादों में आ चुकी है और फेसबुक सहित इसके फाउंडर mark zuckerberg भी कई देशों के कोर्ट में पेशी पर जा चुके हैं। अब एक बार फिर से फेसबुक पर खतरे के बादल मंडराए हैं। Facebook पर इस बार GBP 50.5 million यानी तकरीबन 520 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगा है और कंपनी को यह रकम चुकानी पड़ेगी।
यह है मामला
Facebook पर यह भारी भरकम जुर्माना ब्रिटेन की कम्पीटिशन एंड मार्केट अथॉरिटी (CMA) की ओर से लगाया गया है। कम्पीटिशन रेगुलेटर का आरोप है कि अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक द्वारा की गई Giphy की डील में गड़बड़ी हुई है। आपको याद दिला दें कि फेसबुक पर चैटिंग या कमेंट में आप लोग जो GIF का यूज़ करते है वह जीफी प्लेटफॉर्म की ओर से ही चलाई जाती है। अब इसी जीफी को लेकर फेसबुक पर 520 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है।
सीएमए का कहना है कि जीफी के साथ फेसबुक का जो अनुबंघ हुआ था उसे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां फेसबुक की ओर से रेगुलेटरी के समक्ष रखनी थी। लेकिन फेसबुक ने न सिर्फ डिटेल्स को अधूरा रखा बल्कि साथ ही जब संपूर्ण जानकारी देने की चेतावनी दी गई तब कंपनी की ओर से इनकार भी कर दिया गया। ब्रिटेन की अथॉरिटी ने कहा है कि फेसबुक ने सरकार का मजाक बनाने के साथ ही अपने कानूनी दायित्वों की भी अवहेलना की है।
इंडिया में यहां करें फेसबुक की शिकायत
इंडियन गवर्नमेंट सख्त रवैये के बाद फेसबुक ने बीते दिनों भारत Spoorthi Priya को अपना Facebook grievance officer नियुक्त किया है। स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी बनाए जाने के बाद देश में मौजूद 50 लाख से भी अधिक फेसबुक यूजर्स अपनी शिकायत को इंडिया में ही दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के लिए अब ईमेल के साथ-साथ पोस्ट डाक के जरिये भी शिकायतें की जा सकेगी। इनका Email एड्रेस [email protected] तथ स्थाई पता 216, Okhla Industrial Estate, Phase III, New Delhi – 110020 बताया गया है।



















