
इंडिया में भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी के मद्देनज़र भारतीय सरकार ने कुछ नए नियमों को पारित किया है जो खास तौर पर विदेशी ऐप्लीकेशन्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी करेंगे। New IT Rules 2021 के तहत इंडियन गवर्नमेंट की ओर से कुछ जरूरी सवाल उठाए गए थे, जिसमें Facebook, WhatsApp और Twitter को भारत में रहते हुए भारत के ही Grievance Officer को नियुक्त करने की बात कही गई थी। वहीं कुछ दिनों तक चली खींचतान के बाद फेसबुक कंपनी ने अपने तीनों प्लेटफॉर्म के लिए नए और भारतीय शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं।
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों को देश में सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है। इन नियमों की जद में फेसबुक, ट्वीटर और व्हाट्सऐप जैसे नाम भी आए थे। गौरतलब है कि ये तीनों कंपनियां अमेरिका से काम कर रही है और ऐसे में इंडियन गवर्नमेंट ने सवाल उठाया था कि, “जब आप भारत में काम कर रहे हैं और भारतीय लोग आपकी सर्विस यूज़ कर रहे हैं। तो ऐसे में कोई समस्या या शिकायत पैदा होने पर उसकी कंप्लेंट के लिए अमेरिका में ईमेल करने की जरूरत क्यों है?” सरकार ने कहा था इंडियन्स की शिकायतों का निपटारा करने के लिए इंडिया में ही कोई भारतीय शिकायत अधिकारी होना जरूरी है।

Facebook Grievance officer
इंडियन गवर्नमेंट के तीखे तेवर के आगे फेसबुक को झुकना पड़ा है। कंपनी ने भारतीय नागरिक Spoorthi Priya को अपना Facebook grievance officer नियुक्त किया है। स्पूर्ति प्रिया को शिकायत अधिकारी बनाए जाने के बाद देश में मौजूद 50 लाख से भी अधिक फेसबुक यूजर्स अपनी शिकायत को इंडिया में ही दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों के लिए अब ईमेल के साथ-साथ पोस्ट डाक के जरिये भी शिकायतें की जा सकेगी। इनका Email एड्रेस [email protected] तथ स्थाई पता 216, Okhla Industrial Estate, Phase III, New Delhi – 110020 बताया गया है। यह भी पढ़ें : ये रहा Battlegrounds Mobile India का GamePlay, जानें खेलने में कैसा है नया PUBG
WhatsApp Grievance officer
फेसबुक के ही स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने भी सरकार द्वारा नए नियमों को लागू किए जाने की बाद ही भारतीय नागरिक को अपना शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। व्हाट्सऐप के नए Grievance officer इंडिया के Paresh B Lal हैं। व्हाट्सऐप से जुड़ी शिकायतों को [email protected] पर Email किया जा सकता है तथा इनका आधिकारिक फोन नंबर 1800-212-8552 है। वहीं साथ ही Post Box No. 56. Road No. 1, Banjara Hills. Hyderabad – 500 034. Telangana, India पर डाक भी भेजी जा सकती है।

Twitter Grievance officer
ट्वीटर और भारत सरकार के बीच अभी भी खींचतान जारी है। New IT Rules 2021 के कई नए नियमों पर ट्वीटर की सहमति नहीं बना पा रही है। लेकिन इसी बीच Dharmendra Chatur को भारतीय Twitter Grievance officer नियुक्त किया जा चुका है। ट्वीटर से जुड़ी शिकायतों को लिए grievance-officer-in @ twitter.com ईमेल एड्रेस जारी किया गया है तथा डाक भेजने का पता 4th Floor, The Estate. 121, Dickenson Road, Bengaluru – 560 042. Karnataka, India है।


















