फेक iPhone 17 से सावधान, ओरिजिनल आईफोन 17 के लॉन्च से पहले आया नकली फोन

अगले महीने यानी सितंबर 2025 में Apple अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें कैमरा आइलैंड का नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। मगर हैरानी की बात यह है यह मॉडल इस डिजाइन को बाजार में लाने वाला पहला फोन नहीं होगा, बल्कि iPhone 17 Pro का एक फेक वर्जन पहले ही सामने आ चुका है, जिसमें वही बड़ा कैमरा आइलैंड है। इस बात का खुलासा एक्स यानी ट्विटर पर Sonny Dickson (@SonnyDickson) नामक यूजर ने किया है। जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
The iPhone 17 isn’t even out yet… but there’s already a fake one running Android, Not a perfect copy, but still wild. pic.twitter.com/7UOBCUz8W5
— Sonny Dickson (@SonnyDickson) August 11, 2025
यह नकली iPhone 17 Pro Android पर चलता है और iOS 18 (पिछले साल का वर्जन) की नकल करता है, न कि आने वाले iOS 26 की। डिस्प्ले के आसपास के बेजल्स एकसमान नहीं हैं और निचला चौड़ा हिस्सा देखने पर साफ पता चलता है कि यह फेक है। इसमें AMOLED की जगह LCD पैनल भी इस्तेमाल हुआ दिखता है।
हालांकि पीछे का डिजाइन जिसमें कैमरा लेंस शामिल हैं, को देखर कोई भी नहीं कह सकता है कि यह असली आईफोन 17 प्रो नहीं है, क्योंकि इसके रेंडर असली iPhone 17 Pro के से काफी मिलता-जुलता है। अगर दोनों को साथ-साथ न देखा जाए, तो अंतर बताना मुश्किल हो सकता है।
इसलिए iPhone या कोई महंगा Android फोन रियल प्राइस से काफी कम में मिल रहा है, तो फिर यूजर को सोचना चाहिए कि ऐसा क्यों है?
अब अगर असली आईफोन 17 सीरीज की बात करें, तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 9 सितंबर, 2025 को लॉन्च किए जाने की चर्चा सबसे ज्यादा चर्चा है। इस बार iPhone 17 Air भी लॉन्च हो सकता है। इस आईफोन के बारे में कहा जा रहा है कि सबसे हल्का और पतला मॉडल हो सकता है, जो Plus मॉडल की जगह लेगा। इसमें 6.6-इंच OLED डिस्प्ले, टाइटेनियम-एल्युमिनियम फ्रेम, 48MP सिंगल रियर कैमरा और 24MP फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
वहीं Pro और Air मॉडल में नया कैमरा बार डिजाइन देखने को मिल सकता है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में वर्टिकल कैमरा सेटअप होने की बात कही जा रही है। सभी मॉडल में 24MP फ्रंट कैमरा, Pro में 48MP टेलीफोटो और Pro Max में तीनों 48MP सेंसर होने की संभावना है, जबकि जूम क्षमता Pro में 7x तक और कुछ रिपोर्ट में 8x तक बताई गई है।
चिपसेट की बात करें, तो iPhone 17 में A19 चिप, जबकि Pro मॉडल्स में A19 Pro चिप और 12GB रैम हो सकती है। यह iOS 26 के साथ लॉन्च होगा, जिसमें नया Liquid Glass डिजाइन, AI फीचर्स, ChatGPT इंटीग्रेशन आदि शामिल होंगे।