
iPhone 17 महंगा हो गया है! Apple ने फोन प्राइस 7,000 रुपये बढ़ा दिया है! आईफोन 17 अब से 89,900 रुपये में बिकेगा! इस तरह की खबरें दो दिनों से इंटरनेट पर फैल रही है। खुद को टिपस्टर और इन्फ्लुएंसर कहने वाले लोग सोशल मीडिया पर iPhone Price Hike की खबरें शेयर कर रहे हैं। अगर आपके सामने में भी ऐसी कोई बात आई है तो, 91मोबाइल्स आपको बताना चाहता है कि यह गलत है। आईफोन 17 का प्राइस नहीं बढ़ा है और यह कीमत में बढ़ोतरी वाली बात फेक है।
iPhone 17 महंगा नहीं हुआ है। इसे इंडिया में 82,900 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह कीमत अभी भी इतनी ही है। इस एप्पल मोबाइल के 256GB मेमोरी मॉडल को लॉन्च प्राइस पर ही खरीदा जा सकता है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आईफोन 17 पुरानी कीमत यानी ₹82,900 में ही सेल के लिए उपलब्ध है। इसी तरह मोबाइल के 512GB स्टोरेज वेरिएंट के 1,02,900 रुपये में परचेज किया जा सकता है।
अगर एप्पल वेबसाइट की ही बात करें तो यहां कंपनी विभिन्न आईफोन मॉडल्स पर American Express, Axis और ICICI बैंक कार्ड्स पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी दे रही है। वहीं साथ ही नया आईफोन यहां 6 महीने की नोट कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। बताते चलें कि iPhone 17 खरीदने पर ग्राहकों को 3 महीने का Apple Music, 3 महीने का Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त दिया जाएगा।
गौरतबल है कि यहां हमने ऑफिशियल एप्पल वेबसाइट की ही बात करी है। इसके अलावा अलग-अलग शॉपिंग साइट्स व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आईफोन 17 को अलग-अलग प्राइस व ऑफर्स के साथ भी खरीदा जा सकता है। लेकिन इस बात को लेकर पूरी तरह टेंशन फ्री रहें कि फिलहाल अभी तक तो यह मोबाइल महंगा नहीं हुआ है और न ही iPhone 17 का रेट 7 हजार रुपये बढ़ा है। यह आईफोन प्राइस हाइक पूरी तरह से FAKE है।
एप्पल आईफोन 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें पावरफुल Apple A19 चिपसेट लगाया गया है। यह 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine और पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलता है। यूजर्स को इसमें एडवांस iOS 26 मिलेगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स से लैस है। इस आईफोन में 6.3-इंच की सुपर रेटिना XDR OLED Dynamic Island डिस्प्ले दी गई है। यह ट्रूटोन ProMotion स्क्रीन है जिसपर 460ppi 2556 x 1179 रेजोल्यूशन प्राप्त होती है।
Apple iPhone 17 की डिस्प्ले अडेप्टिव रिफ्रेश रेट वाली है। इसमें 3000निट्स ब्राइटनेस मिलती है और रात के अंधेरे में मिनिमम 1निट ब्राइटनेस पर आ सकती है जो आंखों को नुकसान से बचाएगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP Fusion कैमरा दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर और 26mm फोकल लेंथ के साथ काम करता है। इस लेंस को Sensor-shift OIS तकनीक से लैस किया गया है।
इसके साथ ही डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर और 52mm फोकल लेंथ वाला 12 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर लगाया गया है। यह 2x Telephoto लेंस है। सेल्फी खींचने, वीडियो कॉलिंग करने या रील्स बनाने के लिए iPhone 17 में 18MP ‘सेंटर स्टेज सेल्फी सेंसर’ लगाया गया है। यह कैमरा सेंसर फ्रेम के हिसाब से फोटो आस्पेक्ट रेश्यो बदल लेता है परफेक्ट सेल्फी खींचने में मदद करता है।
















