
आईफोन 17 सीरीज सितंबर 2025 में इंडिया में लॉन्च हुई थी। इस सीरीज के तहत कंपनी ने iPhone 17, 17 Pro और 17 Pro Max के साथ iPhone Air पेश किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का सबसे सस्ता और अफोर्डेबल आईफोन मॉडल iPhone 17e लेकर आ रही है। ताजा लीक में सामने आया है कि आईफोन 17ई फरवरी में अनाउंस किया जा सकता है तो पिछले साल आए iPhone 16e का सक्सेसर बनेगा।
iPhone 17e को Apple A19 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। यही प्रोसेसर आईफोन 17 में दिया गया था। कंपनी ने हालांकि अभी तक आईफोन 17ई को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में इसके फरवरी लॉन्च की बात कही जा रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि फरवरी शुरू होते ही कंपनी इसे टीज़ कर देगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में भी अपडेट करेंगे।
आईफोन 17ई इस सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल बनकर आएगी जिसकी कीमत अनुमान के अनुसार 60 हजार से 65 रुपये के बीच देखने को मिल सकती है। गौरतलब है कि आईफोन 16ई को 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंडिया में लॉन्च किया गया था जिसमें 128GB स्टोरेज दी गई थी। इस फोन के 256GB मेमोरी वेरिएंट को 69,900 रुपये और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 89,900 रुपये में लाया गया था।
बताते चलें कि पहले एप्पल कंपनी अपने अफोर्डेबल मॉडल्स को iPhone SE नाम के साथ लेकर आती थी। लेकिन पिछले साल पहली बार इसमें बदलाव करते हुए ‘ई’ का इस्तेमाल किया गया और iPhone 16e लॉन्च हुआ है। इसी चलन को इस साल भी दोहराया जा रहा है और iPhone 17e लॉन्च किया जा रहा है।
आईफोन का कैमरा काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही iPhone 17e में भी देखने को मिल सकता है। लीक्स के अनुसार यह मोबाइल सिंगल बैक कैमरा सपोर्ट करेगा जो 48-मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 18-मेगापिक्सल Center Stage Selfie दिया जा सकता है। ग्राहकों को इस फोन में पिछली जेनरेशन की तुलना में बड़ी बैटरी और अधिक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
जैसा कि हमने पहले ही बताया iPhone 17e Apple A19 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही प्रोसेसर iPhone 17 में भी लगा है। यानी इस सस्ते आईफोन भी प्रीमियम मॉडल वाली परफॉर्मेंस मिलेगी। ए19 चिप की बात करें तो 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल सीपीयू है जिसमें 16-core Neural Engine लगाया है। यह आईफोन 16ई की तुलना में 10% अधिक बेहतर परफॉर्म कर सकता है। इस चिपसेट के चलते iPhone 17e में पावर एफिशियंट AI इंटरफेस मिलेगा।

आईफोन 17 सीरीज के अन्य मोबाइल फोंस की बात करें तो iPhone 17 की कीमत 82,900 रुपये से शुरू होती है। iPhone Air को 1,19,900 रुपये में लाया गया था। iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत और iPhone 17 Pro Max को 1,49,900 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर लॉन्च किया गया था। हालांकि इन दिनों ये सभी मोबाइल फोन अलग अलग प्लेटफॉर्म पर डिफरेंट रेट पर सेल के लिए उपलब्ध हैं।











