
भारत के स्मार्ट टेलीविज़न मार्केट में तेजी से उभर रहे ब्रांड Thomson ने हाल ही में देश में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए एंडरॉयड स्मार्ट टीवी के चार नए मॉडल पेश किए थे। इनमें कंपनी का सबसे बड़ा मॉडल 65-इंच का था जिसकी कीमत 59,999 रुपये है। वहीं आज अपने फैन्स को तोहफा देते हुए Thomson ने ब्रांड के स्मार्ट टेलीविज़न पर डिस्काउंट की घोषणा की है। इस डिस्काउंट के लिए कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से साझेदारी की है।
Thomson स्मार्ट टीवी को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट द्वारा आयोजित नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के तहत उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट की यह सेल कल यानि 7 अगस्त को शुरू हो चुकी है तथा आने वाली 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस तक चलेगी। 9 दिनों तक चलने वाली इस फ्लिपकार्ट की सेल में Thomson टेलीविज़न को महज़ 6,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। आईये क्या मिल रहा है प्राइस :
यह है ऑफर
इस खास सेल के दौरान Thomson के 24-इंच वाले HD Ready बेसिक मॉडल को सिर्फ 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 32-इंच HD Ready थॉमसन स्मार्टटीवी फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 8,499 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में 32-इंच HD Ready LED Smart TV को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा 40-इंच Full HD LED Smart TV को सेल के दौरान 16,499 रुपये में लिया जा सकेगा।
4K स्मार्टटीवी की बात करें तो नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान 40-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart TV को 19,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं इसी सीरीज़ का 43-इंच डिसप्ले वाला Ultra HD 4K LED Smart TV 22,499 रुपये और 50-इंच डिसप्ले Ultra HD 4K LED Smart TV 26,499 रुपये में मिलेगा। सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart TV मॉडल को 31,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Thomson 4K Android सीरीज़ की बात करें तो सेल में टीवी के 43-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV को 28,999 रुपये तथा 49-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
इसी तरह फ्लिपकार्ट की नेशनल शॉपिंग डेज़ सेल के दौरान सीरीज़ के 55-इंच Ultra HD 4K LED Smart Android TV मॉडल को कंपनी 37,999 रुपये और 65-इंच वाले Ultra HD 4K LED Smart Android TV मॉडल को 59,499 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है।



















