6 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा vivo X Fold 6, साथ आएंगे vivo V80 और vivo S2 FE 5G फोन

वीवो फैंस के लिए अक्टूबर का महीना काफी शानदार साबित होने वाला है। पहले कंपनी ने बताया कि वह 6 अक्टूबर को vivo V80 इंडिया में लॉन्च करेगी। इसके बाद ब्रांड की ओर से अनाउंस किया गया कि vivo S2 FE 5G फोन भी इसी दिन पेश होगा। वहीं अब कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वीवो का फोल्डेबल स्मार्टफोन vivo X Fold 6 भी 6 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। यानी एक ही दिन अलग अलग सेग्मेंट वाले 3 नए वीवो फोन इंडिया में लॉन्च होंगे।
vivo X Fold 6 इंडिया लॉन्च डिटेल
वीवो एक्स फोल्ड 6 इंडिया में 6 अक्टूबर को लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी राजधानी दिल्ली में एक बड़े ईवेंट का आयोजन कर रही है जिसके मंच से वीवो का मुड़ने वाला मोबाइल भारतीय बाजार में दस्तक देगा। vivo X Fold 6 कितने रुपये का है, इसकी अनाउंसमेंट 6 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे होगी। वीवो की ओर से एक्स फोल्ड 6 इंडिया में प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है जिसे नजदीकी रिटेल स्टोर्स पर जाकर बुक किया जा सकता है। इसी ईवेंट में vivo V80 और vivo S2 FE 5G अनाउंस होंगे।
vivo X Fold 6 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स फोल्ड 6 में 2528 × 1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.51-इंच AMOLED LTPO डिस्प्ले लगी है। यह मेन स्क्रीन है जो मोबाइल को बंद करने यानी फोल्ड करने पर सामने आती है। वहीं फोन अनफोल्ड करने के बाद 2504 × 2312 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 8.02-इंच की बड़ी AMOLED LTPO स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती हैं। वहीं कंपनी की ओर से स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए ग्लास का इस्तेमाल किया गया है।
vivo X Fold 6 फोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.7गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं हैवी गेमिंग के दौरान शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए कंपनी ने इसमें V3+ Imaging चिप भी लगाई है। वहीं मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने के लिए LPDDR5X Ultra RAM का सपोर्ट दिया गया है।
पावर बैकअप के लिए यह विवो फोल्डेबल फोन 7000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। vivo X Fold 6 में 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मिलती है। वहीं कंपनी ने इसे 5W रिवर्स चार्जिंग से लैस किया है जिसके चलते vivo X Fold 6 से दूसरे मोबाइल भी चार्ज किए जा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स फोल्ड 6 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें 200 मेगापिक्सल Samsung S5KHPB OIS प्राइमरी कैमरा, 100x डिजिटल जूम की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन की दोनों डिस्प्ले पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है।