
इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में अब एक ऐसी ईवी ने एंट्री की है जो कि रेंज को लेकर होने वाली समस्या को बिल्कुल खत्म कर देगी। दरअसल, नॉर्वे की ईवी स्टार्टअप कंपनी Fresco ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक कार पेश की है जो कि सिंगल चार्ज में 1000 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी। फ्रेस्को मोटर्स ने इस कार को Fresco XL नाम दिया है। इतना ही नहीं Fresco XL की दूसरी सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इस कार में एक साथ 5 या 7 लोग नहीं बल्कि 8 लोग सफर कर सकेंगे। कंपनी ने इस कार को 8 सीटर के तौर पर पेश किया है। आइए आगे आपको इस कार की ओर खासित के बारे में जानकारी देते हैं।
Fresco XL
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार Fresco XL में एक साथ चार इलेक्ट्रिक मोटर्स दी गई हैं। साथ ही इसमें दो-तरफा चार्जिंग पोर्ट और 1,000 KM की रेंज के लिए एक बड़ी बैटरी है। फिलहाल कंपनी ने सिर्फ इस इलेक्ट्रिक कार के बारे कोई और जानकारी नहीं दी है। अभी कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केवल एक वीडियो शेयर किया है। इसे भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Mahindra की ये Electric Car, गर्दा उड़ा देगा लुक
वीडियो में देखें कार का लुक
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए वीडियो से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कार अभी प्रोडक्शन वर्जन में है। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि कंपनी आने वाले समय में इस कार को मार्केट में उतार सकती है। लेकिन, अभी कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं। हालांकि, कंपनी ने XL इलेक्ट्रिक कार के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इस कार के लिए कंपनी की ओर से 100,000 यूरो (लगभग 86 लाख रुपए) की कीमत पर ऑर्डर शुरू किए हैं।
फोटो में देखें कार का डिजाइन
आठ सीटों वाली इस इलेक्ट्रिक कार को इस स्टार्टअप के फाउंडर, सीईओ और चेयरमैन एस्पेन क्वाल्विक ने डिजाइन किया था। उन्होंने पहले कहा था कि XL इलेक्ट्रिक कार पुराने सेडान-प्रकार के डिजाइन से हटकर एक नई डिजाइन लैंग्वेज ऑफर करती है। उन्होंने इस इलेक्ट्रिक कार को ‘फ्रेश ब्रीद ऑफ एयर’ बताया था। इसे भी पढ़ें: बाप रे! बिना चार्ज किए 4011KM चली यह Electric Bike, बनाया नया रिकॉर्ड
लेटेस्ट वीडियो
गौरतलब है कि फ्रेस्को मोटर्स को अमेरिकी फ्यूचरिस्ट जैक फ्रेस्को के नाम के साथ साल 2017 में शुरू किया गया था। इसके अलावा फ्रेस्को की पिछली कॉन्सेप्ट कार Reverie को 2019 में पेश किया गया था, हालांकि इसका प्रोडक्शन वर्जन नहीं आ सका। फ्रेस्को ने दावा किया था कि रेवेरी में 300 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड दी गई थी और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे मात्र दो सेकेंड में पहुंच सकती है।





















