
ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर कंपनी की मुश्किलें ख़त्म होती नज़र नहीं आ रही हैं। पुणे 26 मार्च को सड़क पर खड़ी एक Ola S1 pro इलेक्ट्रिक स्कूटर धूं-धूं कर जलने उठी। ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग कैसे लगी इसकी जाँच अभी चल रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि थर्मल रनवे के चलते इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी होगी। लिथियम आयन बैटरी के क्षतिग्रस्त होने या शॉर्ट सर्किट के चलते एक्सोथर्मिक रिएक्शन होती है।
ट्वीटर पर ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने का वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो मात्र 31 सेकेंड है, जिसमें सड़क के किनारे खड़ी ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह जल जाता है। ट्विटर पर यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही ट्विटर यूज़र्स हाल की लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं।
A @OlaElectric scooter starts burning out of nowhere in front of our society.
The scooter is totally charred now.
Point to ponder.#safety #Pune
@Stockstudy8 @MarketDynamix22 @LuckyInvest_AK pic.twitter.com/C1xDfPgh6p— funtus (@rochakalpha) March 26, 2022
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन (FADA) के इंडिया सीईओ सहर्ष दमानी ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि संभवत: थर्मल रनवे के चलते इस स्कूटर ने आग पड़ ली होगी। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद Ola ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
As summer arrives, it’s a real test for survival of #EV in India. #EVonFire #BatteryMalfunction pic.twitter.com/Xxv9qS4KSu
— Saharsh Damani, MBA, CFA, MS (Finance) (@saharshd) March 26, 2022
Ola ने जारी किया बयान
ओला ने अपने बयान में कहा, ‘हमें पुणे में हमारे स्कूटर के साथ हुई घटना की जानकारी है। हम इसके कारण को समझने के लिए जांच कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में और अपडेट शेयर करेंगे। हम स्कूटर के ग्राहक के लगातार संपर्क में हैं जो बिल्कुल सुरक्षित हैं।’ यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले Geekbench पर हुआ लिस्ट
ओला ने अपने बयान में आगे यह भी बताया, ‘ओला के लिए व्हीकल सेफ़्टी सबसे पहले है। हम अपने उत्पादों के लिए हाी क्वालिटी स्टेंडर्ड के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस घटना को गंभीरता से लेते हैं और उचित कार्रवाई करेंगे और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी जानकारी शेयर करेंगे।’ यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा, Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा OnePlus 10R, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन
News Source – MoneyControl





















