Galaxy A07, F07 और M07 ब्लूटूथ एसआईजी साइट पर स्पॉट, Galaxy A17 5G का सपोर्ट पेज हुआ लाइव

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/galaxy-f07-galaxy-m07-galaxy-a07-bluetooth-sig-galaxy-a17-support-page-live.jpg
Highlights

पिछले महीने, Samsung के तीन अपकमिंग एंट्री-लेवल स्मार्टफोन भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे गए थे। उस समय उनके मॉडल नंबरों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया था कि ये डिवाइस Galaxy A07, Galaxy F07, और Galaxy M07 नाम से लॉन्च हो सकते हैं। वहीं, अब एक नई जानकारी के अनुसार, इन तीनों स्मार्टफोन को Bluetooth SIG रेगुलेटरी बॉडी से मंजूरी मिल गई है। दूसरी ओर, Galaxy A17 5G के ऑफिशियल सपोर्ट पेज यूरोपीय देशों में लाइव हो चुके हैं। इससे संकेत मिलता है कि Samsung जल्द ही इस स्मार्टफोन को भी बाजार में पेश कर सकता है।

Samsung Galaxy A07, Galaxy F07, Galaxy M07 ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग

जैसा कि देखा जा सकता है, Galaxy A07 को तीन मॉडल नंबर वर्जन के साथ Bluetooth SIG की डाटाबेस में लिस्ट किया गया है इसमें SM-A075F/DS, SM-A075M, और SM-A075M/DS शामिल हैं। इसी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म ने Galaxy F07 और Galaxy M07 को भी मंजूरी दी है, जिनके मॉडल नंबर क्रमशः SM-E075F/DS और SM-M075F/DS हैं। हालांकि, इन लिस्टिंग्स से इनके स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि ये मोबाइल्स 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट नहीं करेंगे। जबकि उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग आने वाले कुछ महीनों में A07, F07 और M07 के 5G वर्जन भी लॉन्च कर सकता है।

Samsung Galaxy A17 5G आधिकारिक सपोर्ट पेज लाइव

आप दी गई इमेज में देख सकते हैं कि Galaxy A17 5G के आधिकारिक सपोर्ट पेज Samsung की UK और स्विट्जरलैंड की रीजनल वेबसाइट्स पर लाइव हो गए हैं। हालांकि ये लिस्टिंग्स इसके जल्द लॉन्च होने का संकेत देती हैं, लेकिन इनमें अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A17 के 4G और 5G दोनों वर्जन पर काम कर रहा है। इसमें 4G का मॉडल नंबर SM-A175F बताया जा रहा है, हाल ही में इसे Geekbench पर MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ स्पॉट किया गया है। वहीं दूसरी ओर 5G वर्जन का मॉडल नंबर SM-A176B बताया गया है इसे FCC और SGS Fimko सर्टिफिकेशन से मंजूरी मिल चुकी है।

FCC सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह जानकारी सामने आई है कि Galaxy A17 5G में 25W चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। वहीं, SGS Fimko लिस्टिंग से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जबकि बाकी खूबियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।