गाना डाउनलोड करने वाले बेस्ट ऐप्स (2025), फ्री में लीजिए म्यूजिक का मजा

Join Us icon

इन दिनों म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस (Music streaming service) काफी लोकप्रिय है, क्योंकि बिना डाउनलोड और स्टोर किए भी म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं। मगर आज भी बहुत सारे ऐसे यूजर्स हैं, जो म्यूजिक को डाउनलोड कर सुनना पसंद करते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी है, जो संगीत को ऑफलाइन या फिर उन डिवाइस पर सुनना पसंद करते हैं, जिन पर इंटरनेट कनेक्शन मौजूद नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही बेस्ट ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी मदद से गाना को अपने डिवाइस पर डाउनलोड (music download apps) कर पाएंगे। इनमें कई म्यूजिक ऐप ऐसे भी हैं जहां से फ्री में आप म्यूजिक का मजा ले पाएंगे।

गाना डाउनलोड करने वाले ऐप्स

गाना डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर बहुत सारे ऐप्स मौजूद हैं। हम आपको पांच टॉप गाना डाउनलोड करने वाले ऐप्स की जानकारी दे रहे हैं, जो आपके लिए उपयोग साबित हो सकते हैं।

स्पॉटिफाई (Spotify)

स्पॉटिफाई (Spotify) इस समय दुनिया की सबसे अच्छी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस है। यहां पर म्यूजिक लाइब्रेरी के अलावा, यूजर पॉडकास्ट का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

Spotify

  • स्पॉटिफाई म्यूजिक डाउनलोड करने के लिहाज से सबसे अच्छे ऐप्स में से एक है। हालांकि म्यूजिक को आप फ्री में डाउनलोड नहीं कर पाएंगे, बल्कि इसके लिए आपको स्पॉटिफाई प्रीमियम की सदस्यता लेनी होगी।
  • एक बार प्रीमियम सदस्यता लेने के बाद आप पांच डिवाइस पर एक बार में 10,000 गाने डाउनलोड कर सकते हैं। मगर यहां पर ध्यान रखना होगा कि अपने ऑफलाइन डाउनलोड को जारी रखने के लिए हर 30 दिनों में ऑनलाइन जाना होगा।
  • यहां पर आप चाहें, तो ऑटोमैटिक डाउनलोड भी इनेबल कर सकते हैं। आप अपनी लाइब्रेरी में जो कुछ भी जोड़ते हैं वह तुरंत आपके डिवाइस पर डाउनलोड हो जाता है।
  • स्पॉटिफाई पर मोबाइल डाटा का उपयोग करके गाने भी डाउनलोड कर सकते हैं। आप ऑफलाइन मोड भी इनेबल कर सकते हैं, जो आपको म्यूजिक और पॉडकास्ट चलाने देता है जिसे आपने ऐप में डाउनलोड किया है। आप अलग-अलग ट्रैक के साथ-साथ पूरी प्लेलिस्ट को एक बार में डाउनलोड कर सकते हैं।

डाउनलोड: Android | iOS |

JioSaavn

हिंदी म्यूजिक की बात करें और JioSaavn ऐप का जिक्र न हो तो शायद यह लिस्ट अधूरी होगी। इसकी शुरुआत सावन ऐप से हुई थी लेकिन बाद में इसे रिलायंस जियो द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था और अब यह JioSaavn म्यूजिक ऐप बन गया है। इसमें आपको 5 करोड़ से ज्यादा गाने मिलते हैं जो कि फ्री हैं। हालांकि इसका प्रो ऑप्शन भी है जिसमें ढेर सारे बेनिफिट्स हैं लेकिन आप चाहें तो ऐड के साथ फ्री में भी म्यूजिक सुन सकते हैं।

gana-load-karne-wala-apps

  • JioSaavn ऐप की सबसे बड़ी खूबी है ​कि इसमें आप फ्री में म्यूजिक प्ले कर सकते हैं।
  • यह ऐप को इक्वालाइजर सेटिंग का भी विकल्प देता है।
  • इसका पेड वर्जन भी है जिसमें आप 89 रुपये प्रति माह के हिसाब से पेमेंट कर अनलिमिटेड ऐड फ्री गाने प्ले कर सकते हैं
  • इसके सब्सक्रिप्शन प्लान में आप ऑनलाइन अनलिमिटेड गाने डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप में चाहें तो आप अपना प्ले लिस्ट तैयार कर सकते हैं।

डाउनलोड: Android | iOS |

यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music)

म्यूजिक लवर्स के लिए यूट्यूब म्यूजिक (YouTube Music) शानदार प्लेटफॉर्म है। इसे गूगल प्ले स्टोर से एक बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

YouTube Music

  • यूट्यूब म्यूजिक और दूसरे अन्य लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग सेवाओं के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि यूट्यूब म्यूजिक विभिन्न प्रकार की सामग्री प्रदान करता है,
    जिसमें लाइव परफॉर्मेंस, रीमिक्स, कवर आदि शामिल हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म की अच्छी बात यह है कि आपको पिछली हिस्ट्री, लोकेशन और एक्टिविटीज के आधार पर रेकमंडेशन प्रदान करता है।
  • यहां पर आपको म्यूजिक डाउनलोड की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके लिए यूट्यूब प्रीमियम (YouTube Premium) की सदस्यता लेनी होगी।
  • आप स्पेसिफिक प्लेलिस्ट, गाने या फुल एल्बम डाउनलोड कर सकते हैं। गाने प्ले करते समय इसे डाउनलोड करने के लिए बस डाउनलोड बटन पर टैप करना होगा।
  • यूट्यूब म्यूजिक स्मार्ट डाउनलोड की सुविधा भी देता है, जहां ऐप पिछली एक्टिविटी के आधार पर ऑटोमैटिकली आपके लिए म्यूजिक डाउनलोड करता है।

डाउनलोड: Android | iOS |

साउंडक्लाउड (SoundCloud)

साउंडक्लाउड एक ऐसा म्यूजिक प्लेटफॉर्म है,जहां कोई भी अपना म्यूजिक अपलोड और शेयर कर सकता है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म के विपरीत यहां पर मेनस्ट्रीम म्यूजिक के अलावा, यहां पर इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के ट्रैक शामिल हैं।

SoundCloud

  • आप साउंडक्लाउड ट्रैक को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जब आप साउंडक्लाउड अकाउंट के लिए साइन- अप कर लेते हैं, तो आप तुरंत कोई भी ट्रैक डाउनलोड कर सकते हैं।
  •  अच्छी बात यह है कि फ्री मेंबर भी गाने को डाउनलोड कर सकते हैं। आप साउंडक्लाउड म्यूजिक का उपयोग अन्य प्लेटफॉर्म पर भी कर सकते हैं। हालांकि कलाकार के आधार पर कॉपीराइट शर्तें भिन्न हो सकती हैं।
  •  साउंडक्लाउड लगभग सभी डिवाइस पर उपलब्ध है, जिनमें स्मार्टफोन, टैबलेट, विंडोज आदि शामिल हैं।

डाउनलोड: Android | iOS |

पेंडोरा (Pandora)

पेंडोरा (Pandora) लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जो आपको म्यूजिक डाउनलोड करने की सुविधा भी देता है।

Pandora

  • आपको पेंडोरा ऐप के माध्यम से म्यूजिक डाउनलोड करने के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
  • आप यहां पर ऑफलाइन सुनने के लिए अलग-अलग गाने, एल्बम, स्टेशन या पूरी प्लेलिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऐप में एक ऑफलाइन मोड भी है, जहां आप ऑफलाइन कंटेंट को मुफ्त में स्ट्रीम कर सकते हैं।
  • पेंडोरा स्मार्टफोन, टैबलेट, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट स्पीकर आदि के लिए उपलब्ध है।

डाउनलोड: Android | iOS |

ऑडियोमैक (Audiomack)

ऑडियोमैक (Audiomack) एंड्रॉयड, आईओएस के साथ वेब के लिए उपलब्ध है। यहां पर आप न सिर्फ लेटेस्ट और सबसे लोकप्रिय ट्रैक्स को स्ट्रीमिंग कर सकते हैं, बल्कि उसे मुफ्त में डाउनलोड की सुविधा भी है।

Audiomack

  • यह यूजर्स को गाने डाउनलोड करने और उन्हें ऑफलाइन या सीधे ऐप से सुनने की सुविधा देता है, ताकि आप जहां भी जाएं, अपना म्यूजिक अपने साथ ले जा सकें।
  • यहां पर कंटेंट-फिल्टरिंग सिस्टम है। इसका मतलब है कि आपको क्वालिटी वाले म्यूजिक मिलेंगे।
  • यूजर्स अपने पीसी ब्राउजर से ऑडियोमैक में ट्रैक्स को एक्सेस और प्ले भी कर सकते हैं। हालांकि ट्रैक डाउनलोड करने का विकल्प केवल मोबाइल ऐप के माध्यम से दिया जाता है।
  • यह आपको ऑफलाइन प्लेबैक के लिए म्यूजिक डाउनलोड करने की अनुमति देता है, इस तरह यह मोबाइल डाटा को भी बचाता है।

डाउनलोड: Android | iOS |

सवाल-जवाब (FAQS)

Amazon Music मेरे फोन पर फाइल को कहां सेव करता है?

यदि आप Amazon Music के माध्यम से म्यूजिक फाइलें डाउनलोड करते हैं, तो यह उन्हें Amazon Music फोल्डर में सेव किया जाता है। आप यूएसबी केबल का उपयोग करके इन फाइलों को मैक या पीसी पर कॉपी या ट्रांसफर कर सकते हैं।

मैं Google Play Music से अपने फोन पर गाना कैसे डाउनलोड करूं?

इसके लिए Chrome वेब ब्राउजर का उपयोग कर सकते हैं। फिर Google Play Music वेब प्लेयर खोलें। वह गाना ढूंढें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं, तीन डॉट का चयन करें, फिर ट्रैक डाउनलोड करना शुरू करने के लिए डाउनलोड आइकन का चयन करें। एक बार जब आप गाना डाउनलोड कर लेते हैं, तो सेव की गई म्यूजिक फाइलों को अपने स्मार्टफोन पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

यदि मेरी सदस्यता समाप्त हो जाती है, तो क्या मैं अपने डाउनलोड तक पहुंच सकता हूं?

नहीं, एक बार जब आपकी सदस्यता समाप्त हो जाती है या आप इसे कैंसल कर देते हैं, तो आप स्थानीय रूप से डाउनलोड किए गए गानों तक नहीं पहुंच सकते हैं जिन्हें आपने स्ट्रीमिंग ऐप के माध्यम से सेव किया है।

क्या डाउनलोड किया गया म्यूजिक कहीं और चलाने के लिए उपलब्ध होता है?

नहीं, यदि आप स्ट्रीमिंग ऐप के माध्यम से गाना डाउनलोड करते हैं, तो आप उस गाने को केवल स्ट्रीमिंग ऐप से ही चला सकते हैं।

क्या गाना डाउनलोड करने से बहुत सारा डेटा खर्च होगा?

हां, यदि आपके पास डाटा कैप है, तो आप अपने डाटा भत्ते को अधिकतम करने से बचने के लिए वाई-फाई से कनेक्ट होने पर गाना डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here