Garmin ने लॉन्च की Venu और Vivoactive 4 स्मार्टवॉच, हेल्थ का रखेंगी ध्यान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/Garmin-Venu.jpg

गार्मिन इंडिया ने शुक्रवार को वाइब्रेन्ट अमोल्ड स्क्रीन से युक्त गार्मिन की पहली स्मार्ट वाॅच VENU और Vívoactive 4 जीपीएस स्मार्ट वाॅच का लाॅन्च किया है। नए जमाने की हेल्थ एवं वैलनैस माॅनिटरिंग फीचर्स से लैस इन वाॅच को शानदार डिजाइन व तकनीक के साथ बनाया गया है।

Venu और Vívoactive 4 आपके लिए वर्कआउट को बेहद आसान बना देगी क्योंकि इसमें 40 से अधिक
ऑन-डिवाइस एनिमेटेड वर्क आउट फीचर्स (ट्रेनिंग, कार्डियो, योगा और पाइलेट्स) दिए गए हैं। इसके अलावा VENU और vívoactive 4 में वर्कआउट स्यूट में प्रीलोडेड वर्कआउट ऑप्शन्स हैं, जो गार्मिन कनेक्ट पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप अपना खुद का ‘कस्टमाइज़्ड वर्कआउट कर सकते हैं।

लॉन्च के मौके पर गार्मिन इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर अली रिजवी ने कहा ‘‘हमें खुशी है कि हम गार्मिन की पहली अमोल्ड डिस्प्ले स्मार्ट वाॅच वेनू को भारत में लॉन्न्च कर रहे हैं। यह वाॅच हमारे उपयोगकर्ता के वर्कआउट को कहीं अधिक आसान और रोमांचक बना देगी।

Venu और Vívoactive 4 में हेल्थ माॅनिटरिंग फीचर्स की व्यापक रेंज दी गई है। जैसे एडवान्स्ड स्लीप विद पल्स ऑक्स, न्यू रेस्पीरेशन ट्रैकिंग, एबनाॅर्मल हार्ट रेट एलर्ट , मैंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग, स्टेप्स ट्रैकिंग, रिलेक्स रिमाइंडर, न्यू हाइड्रेशन टैकिंग, न्यू ब्रेथवर्क एक्टिविटीज़ आदि।

गार्मिन वेनू को अमजेन इंडिया पर 15 दिसंबर 2019 तक सेल किया जाएगा। इसके बाद से इस वॉच को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर जैसे टाटा क्लिक, मिन्त्रा, फ्लिपकार्ट और पेटीएममाॅल पर खरीजा जा सकेगा। इसके अलावा गार्मिन वीवोएक्टिव 4 की उपलब्धता की बात करें तो इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजन, टाटा क्लिक, मिन्त्रा, फ्लिपकार्ट और पेटीएममाॅल पर सेल किया जाएगा। वहीं, सभी बड़े ऑफलाइन स्टोर्स पर भी वॉच को सेल किया जाएगा।

अगर बात करें वेनू की तो इसमें 1.2 इंच की स्क्रीन के साथ ग्रेनाइट ब्लू कलर में सिल्वर हार्डवेयर, ब्लैक विद स्लेट हार्डवेयर, लाईट सैण्ड विद रोज़ गोल्ड हार्डवेयर, ब्लैक विद गोल्र्ड हार्डवेयर में उपलब्ध है। यह स्मार्ट वाॅच मोड में पांच दिनों तक की बैटरी देती है ओर जीपीएस प्लस म्युजिक मोड में छह घण्टे तक चलती है। इसके अलावा वीवा एक्टिव 4 (45 एमएम) शैडो ग्रे/ सिल्वर, ब्लैक/ स्लेट कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्ट वाॅच मोड में आठ दिन तक और जीपीएस प्लस म्युज़िक मोड में 6 घण्टे तक चलती है।

कीमत

Venu Granite Blue with Silver Hardware         37,490
Venu Black with Slate Hardware         37,490
Venu Light sand with Rose Gold Hardware         37,490
Venu Black with Gold Hardware         37,490
vívoactive 4 GPS, Wi-Fi, Shadow Gray/Silver         32,590
vívoactive 4 GPS, Wi-Fi, Black/Slate        32,590