
Electric Car और Scooter के बाद अब कर्शियल इस्तेमाल के लिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड को देखते हुए चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Geely ने एक इलेक्ट्रिक सेमी-ट्रक लॉन्च किया है। इस ट्रक को कंपनी ने Homtruck का नाम दिया है। नाम से ही साफ है कि इस ट्रक में घर जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, Geely का कमर्शल वीकल ग्रुप Faizron Auto साल 2024 में इस ट्रक को सेल करने का प्लान बना रही है। आइए आगे जानते हैं इस ट्रक के अंदर घर जैसी कौनसी सुविधाएं मिलेंगी।
ट्रक में मिलेगी सोफा, किचन और वॉशरुम जैसी सुविधा
अगर ट्रक अंदर की मिलने वाली सुविधाओं की बात करें, तो उसमें शावर और टॉइलट, सिंगल बेड, रेफ्रिजरेटर, किचन एरिया और एक छोटी वॉशिंग मशीन दी गई है। इसका मतलब इसे आप चलता फिरता घर कह सकते हैं। हालांकि, इस ट्रक के इंडिया के आने की उम्मीद काफी कम है। इसे भी पढ़ें: 18 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा यह शानदार E-Scooter, बदलेगा Electric Vehicles का बाजार
आपको बता दें कि Homtruck को कंपनी ने दो पावर ऑप्शन में पेश किया है। ट्रक को मेथनॉल हाइब्रिड और प्योर इलेक्ट्रिक ईंधन से चलाया जा सकेगा। मेथनॉल से चलने वाली बैटरी एक ऐसी तकनीक है, जिसमें Geely कुछ साल से इन्वेस्ट कर रही है और कंपनी अपने कुछ मॉडलों में यह पावर ऑप्शन दे भी रही है।
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि Homtruck की बैटरी को स्वैप भी किया जा सकता है, जिससे ग्राहक को चार्जिंग के लिए इंतजार नहीं करना होगा। वहीं, इसके अलावा मर्सिडीज और वॉरेन बफेट के सपोर्ट वाली बीवाईडी ने भी अपने इलेक्ट्रिक ट्रकों की घोषणा कर चुकी है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 1,699 रुपये महीना देकर घर ले जाईये 200km रेंज वाली यह शानदार Electric Bike, मिलेगी 7 साल की वारंटी!
Geely कमर्शल वीकल ग्रुप के सीईओ माइक फैन का कहना है कि 2023 तक तीन स्टेप्स में ऑटोनॉमस ड्राइविंग शुरू करने की प्लानिंग कंपनी द्वारा बनाई जा रही है। वहीं, कंपनी को उम्मीद है कि साल 2026 तक और ज्यादा एडवांस्ड सिस्टम के साथ कुछ नए व्हीकल मार्केट में लाएगी।























