20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ जियोनी ए1 लाइट आया सामनें, जल्द होगा भारत में लॉन्च

इसी हफ्ते 91मोबाईल्स ने सबसे पहले आपको बताया था कि स्मार्टफोन कंपनी जियोनी जुलाई माह में अपने दो स्मार्टफोन जियोनी ए1 प्लस और ए1 लाइट लॉन्च कर सकती है। अपनी रिपोर्ट के साथ ही हमनें जियोनी ए1 प्लस की स्पेसिफिकेशन्स भी साझा की थी। वहीं आज एक बार फिर हम अपने पाठको के समक्ष जियोनी ए1 लाइट की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा करने जा रहे है।
बड़ी बैटरी के साथ इंटेक्स ने पेश किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले तो आपको बता दें कि जियोनी नेपाल के आॅफिशियल सोशल मीडिया पेज़ फेसबुक से यह जानकारी मिली है कि भारत से पहले जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन नेपाल में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह फोन आगामी 18 जून से प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट होगा और कुछ समय बाद यह सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इसी के साथ एंडरॉयडसोल ने भी जियोनी नेपाल के हवाले से जियोनी ए1 लाइट स्मार्टफोन का वीडियो टीज़र और फोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक किए है। इस लीक के अुनसार कंपनी इस फोन को 5.3-इंच की एचडी डिसप्ले पर पेश करने जा रही है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा तथा मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट पर रन करेगा।
जियोनी ए1 लाइट में 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस सेल्फी सेंट्रिंक स्मार्टफोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा तथा 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद होने की उम्मीद है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
10-इंच की बड़ी स्क्रीन और 4,600एमएएच बैटरी के साथ अल्काटेल ए3 लॉन्च
गौरतलब है कि जियोनी की ओर से अभी भारत में इस फोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि नेपाल के बाद आने वाले हफ्ते में यह फोन भारतीय बाजार के लिए भी पेश किया जा सकता है। भारत में जियोनी ए1 लाइट की कीमत तकरीबन 16,799 रुपये हो सकती है।