
इसी माह टैबलेट सेग्मेंट में पिक्सी 4 लॉन्च करने वाली टेक कंपनी अल्काटेल ने अपनी बड़े स्क्रीन वाली टैबलेट सीरीज़ को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आज भारत में अल्काटेल ए3 टैबलेट लॉन्च कर दिया है। 10-इंच की बड़ी स्क्रीन वाले इस टैबलेट को कंपनी ने 9,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है, जो ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस
अल्काटेल ए3 को कंपनी ने 1280×800 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10-इंच की एचडी आईपीएस स्क्रीन पर पेश किया है। टैबलेट का डिजाईन 3डी टेक्चर पर निर्मित है जो यूजर्स को बड़ी डिसप्ले के बावजूद मजबूत पकड़ प्रदान करता है। यह टैबलेट एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर एमटी8735 चिपसेट पर कार्य करता है।

कंपनी की ओर से इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस ए3 टैबलेट में 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
नोकिया 3 बनाम शाओमी रेडमी 4, क्या शाओमी से बाजी मार पाएगा नोकिया
बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट भी दिया गया है जो बेहतर इंटरनेट एक्सेस प्रदान करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 4,600एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है। कंपनी की ओर से 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया यह टैबलेट वाईट और ब्लैक कलर वेरिएंट में शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।





















