जियोनी ने कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया एफ205 प्रो स्मार्टफोन, जानें क्या है इसकी खासियत

टेक कंपनी जियोनी ने भारतीय मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन को एफ205 प्रो के नाम से लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने काफी लंबे समय बाद भारतीय मार्केट में वापसी की है। लेकिन, यह देखना होगा कि कंपनी का यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन ग्राहकों को कितना पसंद आता है। जियोनी एफ205 प्रो कंपनी द्वारा पहले लॉन्च किए गए एफ205 का अपग्रेडेड वर्जन है।
जियोनी एफ205 प्रो की कीमत और उपलब्धता
कंपनी ने डिवाइस को 6,990 रुपए में लॉन्च किया है। लेकिन, फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस 1,100 रुपए के डिस्काउंट के साथ 5,890 रुपए में सेल किया जा रहा है। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल कर ग्राहक 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। एफ205 प्रो ब्लैक, ब्लू और शैंपेन गोल्ड रंग में उपलब्ध है।
सैमसंग के मुड़ने वाले फोन का नाम होगा गैलेक्सी फोल्ड, इन खूबियों से होगा लैस
जियोनी एफ205 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 5.45-इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू चिपसेट मौजूद है। वहीं, फोन में 2जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
जियोनी एफ205 प्रो में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13- मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है।
कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। कंपनी ने फोन में फेस अनलॉक होने की जानकारी दी है। इसकी बैटरी 3,000 एमएएच की है। जियोनी एफ205 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।