सैमसंग के मुड़ने वाले फोन का नाम होगा गैलेक्सी फोल्ड, इन खूबियों से होगा लैस

Join Us icon

साउथ कोरिया की कंपनी सैमसंग आज यानी 20 फरवरी को अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाने वाली है। सैन फ्रैंसिस्को में आयोजित होने वाले गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट के दौरान गैलेक्सी एस10+, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10ई स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के अलावा अपने पहले फोल्डेबल फोन को भी लॉन्च करेगी।

अब लॉन्च से कुछ समय पहले ही इस फोल्डेबल डिवाइस का ऑफिशल नाम लीक हो गया है। पॉप्युलर टिपस्टर इवान ब्लास ने ट्वीट कर बताया कि कंपनी के इस फोल्डेबल फोन का ऑफिशल नाम ‘सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड’ होगा। अब तक सामने आई रिपोर्ट्स में इस फोल्डेबल फोन को गैलेक्सी एफ, गैलेक्सी फ्लैक्स और गैलेक्सी एक्स के नाम से पेश किए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं थीं।

आज रात लॉन्च होंगे सैमसंग गैलेक्सी एस10 और फोल्डेबल फोन सहित कई डिवाइस घर बैठे देखें लॉन्च इवेंट लाइव

सैन फ्रैंसिस्को में होने वाला इवेंट आज शाम 7 बजे (भारतीय समय के अनुसार 12:30 बजे (21 फरवरी) शुरू होगा। इतना ही नहीं गैलेक्सी एस10 सीरीज के इन फोन्स की प्री-बुकिंग भी आज रात ही शुरू हो जाएगी।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी ए20 बैक पैनल लीक, होगा डुअल कैमरा सपोर्ट

गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग यूजर्स सैमसंग के फेसबुक और ट्विटर पेज के अलावा यूट्यूब चैनल पर की जाएगी। लॉन्च से पहले ही इन सभी फोन्स के बारे में काफी लीक्स सामने आ चुके हैं।

गैलेक्सी एस10 सीरीज में हो सकते हैं यह फीचर्स

सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एस10, एस10+, एस10ई में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। वहीं, गैलेक्सी एस10 में 6जीबी/8जीबी रैम के साथ 128जीबी/512जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट होगा। वहीं, गैलेक्सी एस10+ की बात करें इसमें 6जीबी/8जीबी/12जीबी रैम के साथ 128जीबी/512जीबी और 1टीबी के स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। आखिर में अगर बात करें गैलेक्सी एस10 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10ई की तो 6जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here