ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुई Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में बॉडी टेंप्रेचर सेंसर, 24x7 हेल्थ हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर और 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड़ का सपोर्ट दिया गया है।

Join Us icon

Gizmore ने भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच Gizmore Glow Luxe को लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट Gizmore Glow Luxe कंपनी की मेड इन इंडिया स्मार्टवॉच है, जो लग्जरी और प्रीमियम लुक ऑफर करता है। Gizmore स्मार्टवॉच में सर्कूलर एमोलेट डिस्प्ले के साथ पेशकिया गया है। इसके साथ ही इस वॉच में यूज़र्स को बॉडी टेंप्रेचर समेत कई सारे फ़िटनेस, हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। यहां हम आपको लेटेस्ट Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Gizmore Glow Luxe : दमदार हैं फीचर

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में 1.32-इंच की सर्कुलर Full Touch HD AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और रेजलुशन 390 x 390 पिक्सल है। इस स्मार्टवॉच में Zync-Alloy डायल दिया है, जो इस वॉच को प्रीमियम लुक ऑफर करता है। गिजमोर की यह स्मार्टवॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है।

gizmore1

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच में कई सारे हेल्थ फ़ीचर्स जैसे – बॉडी टेंप्रेचर सेंसर, 24×7 हेल्थ हार्ट रेट मॉनीटर, मैन्सुअल ट्रैकिंग, स्लीप मॉनीटर, SpO2 मॉनीटर और 100 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड़ का सपोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो गिजमोर Glow Luxe स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 15 दिनों का बैकअप मिलता है। इसके साथ ही इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी मिलता है। यह भी पढ़ें : BGMI 2.2 Update Download Apk : BGMI का लेटेस्ट वर्जन ऐप डाउनलोड करें, यहां जानें सब कुछ

इसके साथ ही इस स्मार्टवॉच में प्राइवेसी के लिए लॉक ऑप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही वॉच में डायरेक्ट मैन्यू और स्पोर्ट्स मोड के लिए कई सारे यूजर फ्रेंडली फीचर्स मिलते हैं। इस वॉच की मदद से यूजर्स म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इस वॉच में वॉइस असिस्टेंट के लिए गूगल असिस्टेंट और सिरी का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही वॉच में यूजर्स को पूरी तरह से कस्टमाइजेशन का ऑप्शन मिलता है। इस वॉच में 200 वॉच फेस का ऑप्शन मिलता है। यह भी पढ़ें : PUBG Mobile 2.2 Update : PUBG Mobile Strange Town में हुई लेवल इनफिनिटी की वापसी, डिटेल में जाने सबकुछ

Gizmore Glow Luxe : कीमत

Gizmore Glow Luxe स्मार्टवॉच को Flipkart और Gizmore की ऑफिशियल वेबसाइट से 3,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इस वॉच में लेटर और स्टील स्ट्रिप मिलती है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here