गूगल का सर्वर हुआ डाउन, बंद हुई यूट्यूब और जीमेल ​सहित कई सेवाएं

Join Us icon

आज शाम अचानक गूगल यूजर परेशान हो गए जब अचानक से उनका अकाउंट पर सर्वर डाउन का मैसेज आने लगा। हालांकि शुरुआत में लोगों ने इसे इंटरनेट कनेक्टश समस्या समझकर ​छोड़ दिया लेकिन जल्द ही मालूम चला कि सर्विस पूरी तरह से बंद हो गई है। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि एक साथ गूगल की पूरी सेवाएं ठप पड़ गईं। उस वक्त न तो जीमेल काम कर रहा था और न ही यूट्यूब। इतना ही नहीं हमने गूगल चैट की कोशिश की और वहां भी नाकाम रहे।

हालांकि कुछ दिन पहले भी गूगल सर्विस बंद होने की खबरें आई थीं लेकिन उस वक्त हम जांच नहीं कर पाए। जबकि आज लंबे समय तक सेवाएं बंद होने की वजह से यूजर को काफी परेशान देखा गया। गूगल की सर्विस बंद होने के साथ ही स्क्रीन पर 502 ऐरर कोड डिसप्ले होने लगा था। बार—बार रिफ्रेश करने के बाद भी सेवाएं बहाल नहीं हुईं।

गूगल सर्विस डाउन होने के बाद सोशल नेटवर्किंग सर्विस पर इसे लेकर हल्ला मच गया और लोगों ने ट्विट करने शुरू कर दिए। हालांकि कुछ समय बाद यूट्यूब काम करने लगा लेकिन जीमल सर्विस को बहाल होने में लंबा समय लग गया।