
TikTok की फैन फॉलोइंग जितनी इंडिया में रही है उतनी तो इस ऐप के खुद के देश चीन में भी नहीं थी। बेशक टिकटॉक कितने ही विवादों से घिरी रही हो लेकिन यह सच है कि TikTok जैसी सक्सेस आजतक किसी अन्य शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप ने नहीं देखी है। देश में टिकटॉक के बैन हो जाने के बाद कई अन्य ऐप्स ने इसकी जगह लेने की सोची है और लगातार काम भी कर रही है। लेकिन इन सबके बीच देसी शॉर्ट वीडियो ऐप Josh का नाम निकलकर सामने आ रहा है जिसमें Google और Microsoft जैसी दिग्गज कंपनियों ने 100 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है।
टिकटॉक की सफलता के बाद इंडिया में शॉर्ट वीडियो ऐप्स तेजी से पॉप्युलर हो रहे है। इस वक्त आधा दर्जन से भी ज्यादा ऐसी ऐप्स भारत में एक्टिव है और इन्हें यूजर्स का भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस लंबी लिस्ट में इंडियन ऐप जोश (Josh) का नाम निकलकर सामने आया है जिसमें गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने अपनी इंटरस्ट दिखाया है। खबर है कि इन दोनों कंपनियों ने जोश ऐप पर 100 मिलियन डॉलर यानि लगभग 700 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
Josh ऐप की बात करें तो यह एक देसी शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है जिसका मालिकाना हक वर्स इनोवेशन (VerSe) कंपनी के पास है। वर्स इनोवेशन बेंगलुरु की कंपनी है जो वहीं से ऑपरेट करती है। जोश ऐप की लोकप्रियता बढ़ने के बाद सिर्फ गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं बल्कि अल्फावेव, सोफिना ग्रुप और लुपा सिस्टम्स जैसे निवेशकों ने भी इस कंपनी में निवेश किया है। Google और Microsoft के जुड़ने के बाद अब जोश ऐप की वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से भी अधिक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : क्या आप भी कर रहे हैं इंडिया में PUBG आने का इंतजार, यहां जानें कब होगा रिलीज
Insta Reels, ShareChat, Bolo Indya, Chingari, Mitron, Roposo और HiPi कुछ ऐसी ही शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप्स के नाम हैं जो टिकटॉक बैन के बाद इंडिया में यूज़ हो रहे हैं और पसंद किए जा रहे हैं। ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर के साथ ही एप्पल ऐप स्टोर पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।


















