Google Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर लॉन्च से पहले आया सामने, देखें डिजाइन और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/08/google-pixel-11-pro-fold-design-teased-before-launch-features.jpg

Google ने अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस फोन को 12 अगस्त को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। यह Pixel 11 सीरीज के अन्य स्मार्टफोंस के साथ आएगा। जिनमें Pixel 11, Pixel 11 Pro और संभावित Pixel 11 Pro XL शामिल हैं। बता दें कि नए टीजर में Google Pixel 11 Pro Fold फोन का पूरा डिजाइन नहीं दिखाया गया है, लेकिन इससे इसके लुक और कुछ बदलावों की जानकारी मिल गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Google Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन

Google द्वारा जारी किए गए टीजर के अनुसार Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन काफी हद तक पिछले साल आए Pixel 10 Pro Fold जैसा ही लग रहा है। फोन में बुक-स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन और कंपनी का सिग्नेचर कैमरा बार बरकरार रखा गया है। हालांकि इस बार कैमरा मॉड्यूल को थोड़ा नया लुक दिया गया है।

To switch phones, you have to be open to what’s new. And to what opens.

Google #Pixel11 Pro Fold.

Ask more of your phone. August 12.

Learn more and sign up for #MadeByGoogle updates: https://t.co/FVPg37DPuZ pic.twitter.com/aHblRdUgzM

— Made by Google (@madebygoogle) August 3, 2026

टीजर के अनुसार, कैमरा बार के बाहर मौजूद फ्लैश और माइक्रोफोन को अब ब्लैक ग्लास से कवर किए गए कैमरा मॉड्यूल के अंदर ही इंटीग्रेट कर दिया गया है। इससे फोन का रियर डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन और प्रीमियम दिख रहा है। टीजर से फोन के नए Pine कलर ऑप्शन की भी पुष्टि हुई है, जिसमें हल्के गोल्ड फिनिश वाला फ्रेम देखने को मिल सकता है।

Pixel 11 Pro Fold के संभावित स्पेसिफिकेशंस

अब तक आए लीक्स के अनुसार, Pixel 11 Pro Fold में 8-इंच का इनर डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो पिछले मॉडल के समान होगा। यह बड़ी स्क्रीन मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और वीडियो देखने जैसे कामों के लिए बेहतर अनुभव दे सकती है।

Pixel 11 Pro Fold फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ 4,800mAh बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार Google अपने AI प्लेटफॉर्म Gemini Intelligence पर खास फोकस कर सकता है। जिससे फोटोग्राफी, प्रोडक्टिविटी और रोजमर्रा के कई काम AI की मदद से आसान हो सकते हैं।

आगामी Pixel 11 Pro Fold में नया Pixel Glow LED फीचर भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि यह रियर पैनल पर दिया जाएगा और नोटिफिकेशन लाइट की तरह काम करेगा। कॉल, मैसेज और अन्य अलर्ट के दौरान यह विजुअल इंडिकेटर के रूप में उपयोग किया जा सकेगा।

लॉन्च के बाद Google Pixel 11 Pro Fold का मुकाबला प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Fold8 Ultra और आगामी iPhone Fold जैसे डिवाइस से हो सकता है।

अगर आप नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और AI फीचर्स आपकी पसंद हैं, तो Pixel 11 Pro Fold तगड़ा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको लॉन्च के दिन पूरी सीरीज का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।