Google Pixel 4 अब FCC पर हुआ लिस्ट, सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि Google अपने फोन की नई सीरीज Pixel 4 और Pixel 4 XL पर काम कर रही है, जिन्हें कंपनी इस साल अक्टूबर तक लॉन्च कर सकती है। वहीं, कंपनी ने कुछ समय पहले इस सीरीज के अंदर आने वाले फोन्स को ऑफिशियल तौर पर टीज किया था।

कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म किया कि Pixel 4 में दो मोशन सेंस और फेस अनलॉक देखने को मिलेंगे। इसके अलावा अभी फोन की कोई ओर स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स सामने नहीं आए हैं। साथ ही फोन के डिजाइन को भी कंपनी टीज कर चुकी है। वहीं, अब Google Pixel 4 स्मार्टफोन को FCC पर चार मॉडल के साथ स्पॉट किया गया है।
image-11
इस तरह की लिस्टिंग Pixel 3a सीरीज (जिसके अंदर G020A से लेकर G020H मॉडल शामिल थे।) की भी देखी गई थी। अगर बात करें Pixel 4 की तो इस लिस्टिंग में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, FCC पर पिक्सल 4 डिवाइस को चार मॉडल G020I, G020J, G020MN और G020PQ के साथ लिस्ट किया गया है।

pixel-4-new
बता दें कि कुछ समय पहले खबर सामने आई थई कि Pixel 4 सीरीज के फोन्स में एक नया फीचर आएगा जो पहली बार पिक्सल डिवाइस में देखने को मिलेगा। इन फीचर्स को लेकर गूगल का कहना है कि कंपनी लंबे समय से इनपर काम कर रही है, जिसे अब तक ‘Soli’ प्रॉजेक्ट कहा जा रहा है।

मोशन सेंस से जुड़ा फीचर पहले सोनी एरिक्सन फोन्स में भी देखा जा चुका है। गूगल की नई टेक्नॉलजी की मदद से यूजर्स अपना फोन बिना इसे टच किए ऑपरेट कर पाएंगे। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि Pixel 4 सोली के साथ आने वाला पहला डिवाइस है, जो नया मोशन सेंस फीचर लाएगा। इस फीचर्स की मदद से यूजर्स गाने बदलने, अलार्म बंद करने और फोन कॉल साइलेंट करने जैसे काम सिर्फ अपने हाथ के इशारे से कर सकेंगे
pixel-4-xl

स्पेसिफिकेशन्स
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Google Pixel 4 में 1,080 x 2,280 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली डिसप्ले होगी। वहीं, Pixel 4 XL में 1,440 x 3,040 पिक्सल वाली डिसप्ले होगी। अपकमिंग गूगल फ्लैगशिप फोन में 6जीहोगी। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि पिक्सल डिवाइस में 128जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा दूसरी स्टोरेज वेरिएंट की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, Google Pixel 4 और Pixel 4 XL को लेकर उम्मीद की जा रही है कि फोन में क्वाॉलकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 855 Plus चिपसेट होगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here